Video Viral : लाख सख्ती और कोशिशों के बावजूद हमारे देश में लड़कियां/महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। खास बात ये है कि जिस पुलिस को रक्षक समझा जाता है, वह भी कई दफा ‘भक्षक’ बन जाता है। ताजा घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी हीरो के बजाय विलेन साबित हुआ। दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वाकया रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर कथित तौर पर स्कूल की एक बच्ची से छेड़छाड़ करते कैमरे में पकड़ा गया। इस घटना की फुटेज वायरल हो गई। फुटेज में नजर आ रहा है कि एक बच्ची साइकिल चला रही है, जबकि एक पुलिस ऑफिसर उसका पीछा कर रहा है।
यह भी पढ़ें : जंगल में गुजरते हाथियों के झुंड के साथ चीता ने ऐसे बैठाई पटरी! सोच में पड़ जाएंगे आप, Video Viral
पीछे से आ रही महिला ने टोका
वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने यह वीडियो कैप्चर कर लिया। पुलिस ऑफिसर ने उस समय यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहादत बच्ची के साथ-साथ धीरे-धीरे टू व्हीलर पर चल रहा है। वह बच्ची के साथ जबरदस्ती बात करने की कोशिश कर रहा है। बच्ची काफी घबराई हुई है। उनके पीछे ही स्कूटी पर आ रही एक महिला ने पुलिसकर्मी को टोका तो उसने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्ची उसकी बेटी की सहेली है।
यहां देखें वीडियो
शहादत अली पुलिस जवान है, बिना नंबर की गाड़ी लेकर स्कूल की बच्ची का पीछा कर रहा था, हिन्दू संगठन की महिला ने इसे पकड़ा और लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है, इस पर FIR कर दी गई है। जब तक ये जेल न भेजा जाए इसके ख़िलाफ़ आवाज बुलंद रखें। pic.twitter.com/UISk0Decfy
— Atul °Kushwaha🇮🇳 (@RealAtulsay) May 3, 2023
बच्ची के माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी पुलिस ऑफिसर शहादत अली को गिरफ्तार करने के साथ सस्पेंड कर दिया गया। डीसीपी ईस्ट लखनऊ हृदेश कुमार ने कहा कि सरकारी कर्मचारी द्वारा उत्पीड़न और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत आईपीसी की उचित धाराओं में केस रजिस्टर किया गया है। सूत्रों के अनुसार शहादत लम्बे समय से लड़की को घूर रहा था। शहादत को फिलहाल पीजीआई नेबरहुड को सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें : सपना की इस सादगी पर मर-मिटे लोग! पुराने हिट गाने पर दिखाई ये प्यारी अदाएं, Video Viral