Video Viral : दुश्मनी या लड़ाई के बजाय दोस्ताना और प्यार भरा व्यवहार हमेशा सुकून देता है चाहे वो इंसानों के बीच हो या जानवरों में। आम तौर पर जानवरों के लिए ऐसा कम ही माना जाता है। उन्हें ज्यादातर उलझते हुए देखते हैं। हालांकि कभी-कभार जब दो जानवर एक साथ खेलते या एक-दूसरे की केयर करते नजर आते हैं तो मजा आ जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग जबरदस्त तरीके से फिदा हुए जा रहे हैं। दो दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को करीब दो लाख व्यू मिल चुके हैं। इससे पता चलता है कि यूजर्स को ऐसे नजारे बहुत रास आते हैं।
यह भी पढ़ें : Tiger Video Viral : गुस्साए चीता ने मारा झपट्टा, वाहन में बैठे पर्यटकों की हालत हुई खस्ता, देखें…
खुद को बड़ा खिलाड़ी मान रहे हैं दोनों जीव!
आपको बता दें कि 40 सैकंड के इस वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके दो मुख्य कैरेक्टर कछुआ और कुत्ता है, जो एक फुटबॉल के साथ अठखेलियां कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में कछुआ अपने सिर से फुटबॉल को आगे धकेलता है। इसी दौरान एक उत्साही कुत्ता भी उसके चारों ओर चक्कर लगाने के साथ उछलकूद करने लगता है। कुछ सैकंड बाद कुत्ता फुटबॉल छीनकर उसके साथ खेलता दिखता है, जबकि कछुआ उसका पीछा करता है। वे दोनों फुटबॉल को लगातार इधर-उधर कर खेलते रहते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे दो बड़े फुटबॉल स्टार हो और एक-दूसरे को छकाने की कोशिश कर रहे हों। उनकी इन शरारतों को कोई लगातार कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।
यहां देखें वीडियो
Watch Dachshund and Speedy Tortoise Playing Football Together
🎥 Rudy Janssens pic.twitter.com/daaMdBuGhL
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) April 26, 2023
“पेले का सामना रोनाल्डो से”
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें यह फुटेज देखकर मजा आ गया। वे इस बात से काफी खुश हैं कि दोनों जीव एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए बगैर मस्ती कर रहे हैं। आईए अब देखते हैं कि लोगों ने कैसी-कैसी रिएक्शन दी :- “कछुओं की दुनिया के पेले का सामना कुत्तों की दुनिया के रोनाल्डो से है।”, “क्या शानदार वीडियो है जिसने मेरा दिन बना दिया!!!”, “गेब्रियल मैं जब भी एनिमल्स से जुड़े आपके वीडियो देखता हूं तो मेरे अंदर उम्मीद जगती है, नहीं तो यह संसार काफी बुरा है।”, “अद्भुत! मैंने कई दो अलग-अलग जीवों की दोस्ती देखी है, लेकिन इन दो जानवरों को कभी साथ खेलते नहीं देखा। मजा आ गया।”
यह भी पढ़ें : इंसान ही नहीं हाथियों की दुनिया में भी होता है ऐसा, यह देख आप भी मान जाएंगे, Video Viral