Hindi News 90
Notification

मनरेगा मजदूरों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया वेतन, राज्यवार यहां देखें लिस्ट

News Desk
3 Min Read
mgnrega workers

नई दिल्ली। सरकार ने मनरेगा (MGNREGA ) में मजदूरी करने वाले लोगों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के वेतन में 2 से 10% तक की बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा रोजाना 357 रुपए मिलेंगे। वहीं सबसे कम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन 221 रुपए है। एक अप्रैल, 2023 से नई मजदूरी दरें लागू हो जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Fixed Deposit: Senior Citizens को ये तीन बड़े Banks ऑफर कर रहे हैं 9% से अधिक का जबरदस्त रिटर्न, यहां देखें लिस्ट

2 से 10% बढ़ाई गई मजदूरी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम 2005 की धारा 6 के तहत वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए लागू की गई। वेतन में 2 से 10 प्रतिशत की वद्धि की जाएगी जो एक अप्रैल से लागू होगी।

हरियाणा में मिलेंगे सबसे ज्यादा 357 रुपए

हरियाणा में दैनिक वेतन 331 से बढ़ाकर 357 रुपए कर दिया है। वित वर्ष 2023 में राजस्थान में प्रतिदिन का मेहनताना 231 रुपए से बढ़ाकर 255 रुपए कर दिया है। जो हरियाणा के बाद सबसे ज्यादा मनरेगा कर्मचारियो के वेतन में वृद्धि मानी जा रही है। मनरेगा का एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी देखकर ग्रामीणों की आजविका में स्थिरता को बढ़ाना है।

यह खबर भी पढ़ें:-नीतू घंघास के बाद स्वीटी बूरा ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

मध्य प्रदेश में 17 रुपए प्रतिदिन के बढ़ाए

हरियाणा और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में वित वर्ष 24 में 221 रुपए रोजाना मिलेंगे। जहां साल 2023 में 204 रुपए ही मिलते थे। इन दोनों राज्यों रोजाना के वेतन में 17 रुपए बढ़ाए गए हैं।

कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर राज्यों में सबसे कम प्रतिशत वृद्धि की गई है। मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 9 मार्च, 2023 तक 5.97 करोड़ परिवारों को मनरेगा के जरिए काम मिल गया था।

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल