ट्रेंडिंग वीडियो

माधुरी दीक्षित को चुनौती! “धक-धक करने लगा” गाने पर इस डांसर ने मचाया धमाल, Video Viral

Video Viral : हम में से अधिकांश लोग संगीत को बेहद पसंद करते हैं। नाच-गाने में लोगों को जोड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। यह हुनर सबको सम्मोहित कर देता है। लोग इसके मोहपाश में बंधे चले जाते हैं। वैसे भी इन दिनों नाचने और गाने को स्पेशल टेलेंट माना जाता है। इसके जरिये पूरी दुनिया में नाम हो सकता है बशर्ते आप कुछ अलग कर गुजर जाएं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में प्रतिभाएं छुपी नहीं रहतीं। अब एक ऐसी ही डांसर ने अपने कमाल-धमाल डांस के साथ इंटरनेट पर आग लगाई हुई है। इनकी कातिल अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

यह भी पढ़ें : जरा हटके हैं Ratan Tata के छोटे भाई Jimmy Tata, नहीं रखते मोबाइल, रहते हैं 2 BHK Flat में, मिलिए…

श्रीतमा बैद्य ने यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो

हम बात कर रहे हैं श्रीतमा बैद्य (Sreetama Baidya) की। श्रीतमा ने इतनी जबरदस्त परफोरमेंस दी है कि लोग उनकी तुलना 90 के दशक की टॉप क्लास एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से कर रहे हैं। दरअसल श्रीतमा ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें साड़ी पहनीं श्रीतमा साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बेटा के सुपरहिट गीत “धक-धक करने लगा” पर थिरकती नजर आ रही हैं। असल में इस गाने को माधुरी और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। इसमें माधुरी ने इतने मदमस्त अंदाज में नृत्य किया था कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। श्रीतमा ने 2.20 मिनट के वीडियो में कुछ ऐसा ही जादू चलाया है। गाने को अनुराधा पौड़वाल और उदित नारायण ने आवाज दी थी।

श्रीतमा की अदाओं पर मिल चुके हैं 7 लाख से ज्यादा व्यू

इस गाने पर श्रीतमा का अंग-अंग झूमता नजर आया। इसके साथ ही श्रीतमा ने एक्सप्रेशन भी उतनी ही शिद्दत से दिए हैं। पूरे गाने के दौरान वह जरा भी लय से नहीं भटकी और उनकी रिदम बरकरार रही। यूं तो आपने टीवी पर आने वाले डांसिंग रियलिटी शोज में कई कलाकारों को इस गाने पर जलवे बिखरते देखा होगा, लेकिन हमारे हिसाब से श्रीतमा की बात ही कुछ और है। यह डांस इंटरनेट पर खूब लहरा रहा है और इसे अब तक 7 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। यूजर्स श्रीतमा की एनर्जी और क्लास एक्ट देख हैरान हैं। वे माधुरी दीक्षित जैसी लीजेंड एक्ट्रेस व डांसर के साथ श्रीतमा की तुलना करने पर मजबूर हो रहे हैं। माना जा रहा है कि श्रीतमा जल्द ही किसी शो में नजर आ सकती हैं। यहां तक कि डांस के साथ उनके लुक्स और फिगर की बदौलत उन्हें किसी फिल्म के लिए भी अप्रोच किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : मेकअप की ओवरडोज! मां को नहीं पहचान सका बच्चा, लाख मनाया पर नहीं माना, Video Viral

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

2 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

2 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

2 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

2 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

2 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

2 months ago