Video Viral : मां की महिमा अपरम्पार होती है। मां की तारीफ में चाहे जितना कहा जाए उतना ही कम है। मां हर परिस्थिति में बच्चों का साथ देती है। दुनिया में कोई भी जीव-जंतु हो उसका सबसे बड़ा रिश्ता मां से ही होता है। हो भी क्यों नहीं आखिर मां अपनी संतान से इतना प्यार करती है कि कोई उसकी कीमत नहीं लगा सकता। यह अनमोल है। ऐसे में बच्चों का संसार भी मां में ही बसता है। उनका मां के प्रति लगाव देखते ही बनता है। जब तक मां का साथ रहता है बच्चों को किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती। उन्हें पता है कि मां के रहते दुनिया की सबसे कीमती चीज ‘प्यार’ की कभी कोई कमी नहीं आने वाली। इन दिनों मां-बेटे के प्यार को जताने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित को चुनौती! “धक-धक करने लगा” गाने पर इस डांसर ने मचाया धमाल, Video Viral
यह वीडियो विक्रम वर्मा नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें एक छोटा बंदर अपनी मां की मौत के बाद काफी विचलित हो रहा है। वह मां की डेड बॉडी को पकड़कर उसे जगाने की कोशिश कर रहा है। कोई व्यक्ति उसे खींच रहा है। बाद में जब बॉडी को दफनाया जा रहा है, तब भी बच्चा अपनी मां से जाकर लिपट जाता है। कुछेक सीन में ऐसे लग रहा है कि जैसे बच्चा मां को पुकार-पुकार कर बुला रहा है। आगे की फुटेज में बच्चे को पालने वाला उसे दूध पिलाता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में मां के प्यार का बखान करने वाला एक गाना बज रहा है।
यह वीडियो लोगों को भावुक किए जा रहा है। उनकी आंखों में आंसू है। वे छोटे से बंदर की फीलिंग्स के साथ खुद को जोड़कर देख रहे हैं। सब जानते हैं कि उनकी जिंदगी में भी मां की कितनी अहमियत है। उसके बगैर जिंदगी की कल्पना भी मुश्किल हो जाती है। मां के जाने के बाद उसकी यादें कचोटती रहती है। हर कदम पर उसकी कमी महसूस होती है। यूजर्स इस वीडियो से इस कदर कनेक्ट हो गए हैं कि इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। कमेंट्स में लोगों का दिल निकलकर बाहर आ गया।
आईए देखते हैं कुछ चुनिंदा कमेंट्स :- “प्लीज ऐसे मत किया करो क्योंकि मां के बिना लाइफ नहीं होती, मेरी भी नहीं है। मिस यू मां ऑलवेज।”, “मां के बिना इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। आई लव यू मां।”, “ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, जानवर के साथ भी नहीं और इंसान के साथ भी नहीं। मां बिना जिंदगी अधूरी है। मेरी मां भी नहीं है, आई मिस यू मां।” “हे बजरंग बली, आप इसकी रक्षा कीजिएगा।”, “रुला ही दिया इस वीडियो ने तो।”, “आंख से आंसू नहीं रुक पाएगा किसी का भी यह दृश्य देखकर।”, “हे भोलेनाथ किसी भी बच्चे को अपनी मां से दूर मत करना।”
यह भी पढ़ें : जरा हटके हैं Ratan Tata के छोटे भाई Jimmy Tata, नहीं रखते मोबाइल, रहते हैं 2 BHK Flat में, मिलिए…
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More