Hindi News 90
Notification

मानो या ना मानो! मासूम ने अजगर के साथ की ऐसी मस्ती कि सोच में पड़ जाएंगे आप, Video Viral

Rakesh Kumar
4 Min Read
Python Child Video

Video Viral : हमने अक्सर लोगों को अपना बचपन याद करते देखा है। सब अपने बचपन को खूब मिस करते हैं। चाहते हैं कि काश! फिर से उनका बचपन लौट आए। बचपन में किसी से बैर नहीं होता। बच्चे पूरी तरह से बेफिक्र होते हैं। यहां तक कि इन मासूमों को डर का पता तक नहीं होता। जहां बड़े-बड़े लोग छोटी-छोटी चीजों या बातों से डर जाते हैं, वहीं छोटे-छोटे बच्चों को बड़ी-बड़ी चीजें या बातें भी नहीं डरा पाती। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह बात सौ टका सच साबित हो रही है। हालांकि हम इसमें नजर आ रही चीज को फॉलो करने के लिए हरगिज नहीं कहेंगे क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महिला सेविंग स्कीम में निवेश करने पर ब्याज पर नहीं कटेगा TDS

30 सैकंड के वीडियो में दिखी अजगर-बच्चे की बोंडिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 30 सैकंड के वीडियो को देख एक बार तो आप घबरा जाएंगे। इसमें एक 2-3 साल का बच्चा भारी भरकम विशालकाय अजगर के साथ खेलता दिख रहा है। वह बच्चा सबसे पहले अजगर के पास जाता है। फिर उसे छूता है। धीरे-धीरे वह अजगर के साथ घुल-मिल जाता है और खूब मस्ती करता है। बच्चा उसका मुंह पकड़कर उसे उठाने की कोशिश करने लगता है। फिर बच्चा अजगर से लिपटा नजर आता है। वह उस पर से फिसलपट्टी की जैसे फिसल रहा है। यह सब देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पालतू अजगर है। इसी कारण उसने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वर्ना जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता कि वे कब भड़क जाए और आप पर हमला कर दे।

यहां देखें वीडियो

 “लगता है माता-पिता पहले ही अजगर का निवाला बन चुके हैं”

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसे जबरदस्त तरीके से देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 70.3K दफा देखा जा चुका है। कइयों ने इसको लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘गैर जिम्मेदार माता-पिता।’ यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आईए देखते हैं कुछ रिएक्शंस :- “क्या आप भी बच्चे के रूप में सांप से खेले थे?”, “लगता है इस बच्चे के पास पालतू कुत्ता या बिल्ली के बजाय एनाकोंडा है।”, “यह शर्मनाक है-बच्चे और सांप दोनों के लिए निर्दयी। थैंक गॉड, अजगर का पेट भरा है।”, “लगता है माता-पिता पहले ही अजगर का निवाला बन चुके हैं। शायद नहीं…क्योंकि कोई इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा है।”, “यह बच्चा अगला स्टीव इरविन है।”, “सांप को लगा कि बच्चे से उसका पेट नहीं भरेगा, इसलिए उसे छोड़ दिया।”

यह भी पढ़ें : Aadhar Card खो गया या भूल गए नंबर, ये है इसे फिर से हासिल करने की स्टेप बाई स्टेप गाइड

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल