Portable AC Fan : हमारे देश में इस दफा अप्रेल की शुरुआत तक मौसम काफी सुहाना था। बीच-बीच में लगातार बरसात होने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अचानक से बहुत तेज गर्मी हो गई है। देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। यहां तक कि कई राज्यों में तो लू तक पड़ने लगी है। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर-एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर तेज धूप का सामना करना मुश्किल हो जाता है। आजकल टेक्नोलोजी का जमाना है और इसके माध्यम से हर समस्या का समाधान ढूंढा जा रहा है।
आज हम आपको गर्मी का सस्ता, सुंदर, टिकाऊ तोड़ बताने जा रहे हैं। इन दिनों बाज़ार में ऐसे एअर कंडीशनर (AC) मिलने लगे हैं, जो काफी कम कीमत में मिल जाएंगे। इससे बिजली बिल की टेंशन भी नहीं रहेगी। इसके अलावा विंडो और स्पलिट एसी की जैसे इसमें कोई मेंटेनेंस चार्ज का वहन नहीं करना पड़ेगा। ये है पोर्टेबल एसी फैन। यह इतना हल्का है कि इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे घर या ऑफिस में किसी टेबल पर रखा जा सकता है। अब हम नजर डालेंगे कुछ सस्ते पोर्टेबल एसी फैन पर।
यह भी पढ़ें: AC जैसी ठंडक के लिए Cooler में करें कुछ ऐसा, 50 डिग्री तापमान पर भी नहीं छूटेंगे पसीने, देखें Tips
One94Store Portable Air Conditioner Fan
इसमें 500 एमएल क्षमता वाला वाटर टैंक होता है। इसे यूएसबी से चार्ज कर सकते हैं यानी इसे चलाने के लिए भारी भरकम बिजली के बिल का बोझ नहीं पड़ेगा। यह 7 रंग की एलईडी लाइट के साथ आता है। टैंक भरने पर फैन निर्बाध रूप से 6 से 8 घंटे तक चल जाता है। यानी आपको बार-बार पानी नहीं डालना पड़ेगा। ज्यादा ठंडी हवा के लिए आप टैंक में बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन पर यह 2000 रुपए में उपलब्ध है।
Moblios Portable AC
तेज गर्मी में मोबिलोस पोर्टेबल एसी भी अच्छा विकल्प है। यह पर्सनल एअर कूलर है और इसे कहीं भी साथ ले जा सकते हैं। कहने का मतलब है कि चलते-फिरते भी ठंडी हवा की राहत बरस सकती है। यह 3 इन 1 कंडीशनर ह्यूमिडिफायर प्यूरीफायर मिनी कूलर की जैसे काम करता है। अमेजन पर यह 1749 रुपए में मिलेगा।
Zofey Portable Mini Air Conditioner
इसमें 500 एमएस क्षमता वाली पानी की टंकी आती है। इसको भरने में कोई दिक्कत नहीं आती। यह एसी 8 घंटे तक गर्मी नहीं सताने देगा। इसमें 3 स्पीड एडजस्टेबल विंड स्पीड के ऑप्शन रहते हैं। इससे आप तेज हवा, स्ट्रोक और धीमी हवा सलेक्ट कर सकते हैं यानी जिस हिसाब से आपको हवा की जरूरत है उस मोड में कर लें। अमेजन पर यह बेहद सस्ते दाम में मिल जाएगा। इसके लिए आपको जेब से सिर्फ 1299 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: ये 5 सस्ते LED Inverter Bulb घर में कभी नहीं होने देंगे अंधेरा, जानें इनकी खासियत और कीमत