Video Viral : दुनिया में हर किसी को अपनी जान प्यारी होती है। सब जिंदगी के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। प्रकृति ने भी जीवों को अपनी रक्षा के लिए अलग-अलग विशेषताएं प्रदान की है। सबसे विकसित प्राणी होने के नाते मनुष्य को किसी और जीव से सबसे कम खतरा होता है। कोई जोखिम होने पर भी वह अपने दिमाग का इस्तेमाल कर उससे बच जाता है। हालांकि छोटे से छोटा जीव भी कई दफा अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। आजकल सबके पास मोबाइल के रूप में कैमरा होने से ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं और सारी दुनिया इनसे रूबरू हो पाती है। इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसी ही बानगी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें : “लैला मैं लैला” : लाल ड्रेस में झूमती युवती ने इंटरनेट पर भड़काए शोले, Video Viral
दरअसल सांसों को रोक देने वाले इस वीडियो में एक नन्हे से पक्षी ने तेंदुए (Leopard) से बचने के लिए जो दिमाग लगाया है, हर कोई उसकी दाद दे रहा है। लोग इस घटना पर ताज्जुब कर रहे हैं। इसमें पक्षी की हिम्मत देखते ही बनती है। करीब दो मिनट की इस फुटेज को कोई कार में बैठकर रिकॉर्ड कर रहा है। यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में सबसे पहले दिखता है कि एक तेंदुआ मिट्टी में बैठा है। उसी दौरान उसे एक छोटा सा पक्षी चलता हुआ दिखता है। तेंदुआ तुरंत उठकर उसे पकड़ना चाहता है, लेकिन वह चकमा देकर गाड़ी के नीचे चला जाता है। हालांकि कुछ ही पलों में प्यारा सा पक्षी बाहर आ जाता है। इस पर तेंदुआ उसके पीछे लग जाता है। वह पक्षी लगातार इधर-उधर भागकर तेंदुए को चखाता रहता है।
पक्षी को जब लगता है कि तेंदुआ पीछा नहीं छोड़ रहा है तो वह अचानक मरने का नाटक कर पड़ जाता है। इसके बाद तेंदुआ उसे अपने मुंह में दबाकर ले जाता है। तेंदुआ चाहता है कि पक्षी उठे और वह उसे खा जाए। तेंदुआ उसे होश में लाने की कोशिश करता रहता है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि वह पक्षी अपनी जान बचाने के लिए यह ड्रामा कर रहा है। आखिरकार वह प्यारा सा पक्षी मौका पाकर अचानक से उठकर वहां से भाग जाता है। इस तरह से वह समझदारी का प्रयोग कर तेंदुए की गिरफ्त से छूटने में सफल रहता है। इस वीडियो को 4 दिन में ही 4 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे करीब 4500 लाइक भी मिले हैं। लोग सबको पक्षी से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मां को खोकर ऐसे विचलित हुआ छोटा सा बंदर, यूजर्स की आंखों में आया आंसुओं का सैलाब, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More