Video Viral : कैंसर को जानलेवा बीमारी माना जाता है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति (विल पॉवर) के दम पर कैंसर को हरा देते हैं। इनमें आम और खास सबके नाम शुमार हैं। सेलेब्रिटीज की बात करें तो मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह, एक्ट्रेस मनीषा कोईराला, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जैसी हस्तियों ने असंभव मानी जाने वाली चीज को संभव करके दिखाया। उन्होंने कैंसर से हार मानने के बजाय इसे हराकर माना। वे मिसाल हैं और लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। बहरहाल आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वो भी किसी हीरो से कम नहीं है। यह हीरो एक कुत्ता है, जो कैंसर को हराकर फिर से पंजाब पुलिस की सेवा में हाजिर हो गया है।
यह भी पढ़ें : मानो या ना मानो! मासूम ने अजगर के साथ की ऐसी मस्ती कि सोच में पड़ जाएंगे आप, Video Viral
सिम्मी नाम का यह लेब्राडोर डॉग पुलिस की सम्मानित कैनाइन स्क्वाड का हिस्सा है। यह डॉग तोड़फोड़ विरोधी अभियानों (Anti-sabotage operations) में अपने अमूल्य योगदान के लिए मशहूर है और लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों की तारीफ बटोर चुका है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अथॉरिटीज ने महत्वपूर्ण अभियानों के दौरान लेब्राडोर की मदद के लिए आभार जताया है। एएनआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साहसी लेब्राडोर एक वाहन से नीचे उतरता है और उसके साथ एक पुलिसकर्मी है जो उसे पकड़ा हुआ है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग कैंसर पर काबू पाने वाले इस लेब्राडोर की प्रशंसा कर रहे हैं। वे उसके कायल हो गए हैं। वैसे भी कुत्तों को इंसानों का सबसे वफादार साथी माना जाता है।
हालांकि हमारे पास सिम्मी जैसे ही एक और डॉग की कहानी है, जो सफल नहीं हुई। दरअसल 12 साल की फीमेल डॉग एला भाग्यशाली नहीं रही और वह मुंह के कैंसर से जंग में हार गई। उसके दर्द को देखते हुए उसे पालने वालों ने एला को इच्छामृत्यु (Euthanasia) दिला दी। एला की एक दशक से भी ज्यादा समय से साथी सारा कीथ ने उसे एडिनबर्ग में भावभीनी विदाई दी। सारा ने सोशल मीडिया पर एला की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को ओपन इनविटेशन दिया। इसके बाद पूरे देश से मैसेज की बाढ़ आ गई।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल भराते समय सिर्फ 0 देखने से नहीं चलता काम, इस जरूरी बात पर भी ध्यान दें जनाब
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More