Hindi News 90
Notification

108 KG वजन घटाकर दोबारा मोटापे का शिकार कैसे हुए Anant Ambani, ये है वजह

Ram Archana
4 Min Read
Anant Ambani

कुछ साल पहले रिलायंस के चेयरमैन Mukesh Ambani और Nita Ambani के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपना वजन करीब 108 किलो तक कम किया था। हालांकि कुछ समय बाद उनका वजन दोबारा से बढ़ गया। उस समय अनंत अंबानी उन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए थे जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान थे। लेकिन हाल ही में NMACC इवेंट में Anant Ambani की राधिका मर्चेंट के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद लोगों ने अनंत अंबानी को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे पहले भी लोगों ने अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरों को लेकर भी ट्रोल किया था। वहीं लोगों के मन में सवाल भी है कि जब उन्होंने इतना वजन कम कर लिया था तो फिर दोबारा से उनका वजन इतना ज्यादा कैसे बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: Honda की CB300R बाइक के इंजन में हुई गड़बड़ी, कंपनी ने 2000 यूनिट्स का किया रिकॉल

नीता अंबानी ने बताई बेटे के वजन बढ़ने की वजह

बता दें कि हाल ही में Anant Ambani की मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बेटे के बढ़े हुए वजन को लेकर खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि Anant Ambani गंभीर अस्थमा से पीड़ित हैं और उनकी स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड पर रखा गया था।

दोबारा कैसे बढ़ा अनंत अंबानी का वजन?

दरअसल साल 2016 में Anant Ambani ने अपना वजन 108 किलोग्राम तक कम किया था तब वो मोटापे से परेशान लोगों के लिए एख मिसाल के रुप में उभरे थे लेकिन दोबारा वजन बढ़ने से अनंत को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी ने अनंत अंबानी के लिए डाइट और वर्कआउट रूटीन को तय करने के लिए लॉस एंजेलिस के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों से सलाह ली थी। जिसके मुताबिक Anant Ambani ने रोजाना 5 से 6 घंटे की एक्सरसाइज, 21 किमी पैदल वॉक और उसके बाद योग किया था। इसके साथ ही अनंत ने बहुत सारी सब्जियों और फलों समेत साधारण खाना खाया था।

ये भी पढ़ें: Audi में बेच रहा चाय! मजबूरी या व्यापारिक रणनीति? यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

स्टेरॉयड वजन बढ़ाने का कारण कैसे बन सकता है?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अस्थमा के लक्षण दिखाई देने के बाद इसे कंट्रोल करने के लिए किसी भी व्यक्ति को व्यायाम या हार्ड बॉडी एक्टीविटी के साथ किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक स्टेरॉयड ले रहा है तो हो सकता है कि व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा भूख लगे जिसका मतलब है कि व्यक्ति अपने भूख से ज्यादा खाएगा और इससे लाजमी है कि व्यक्ति का वजन बढ़ेगा। ऑरल स्टेरॉयड लेने से द्रव प्रतिधारण से भी वजन बढ़ सकता है।

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल