Anurang Jain : बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। अंबानी के पास अकूत संपत्ति है। अंबानी और उनका परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। आम आदमी के साथ मीडिया को भी उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी दिलचस्पी रहती है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि अंबानी ने मुंबई में जो घर ‘एंटीलिया’ खरीदा था वह भारत की सबसे ज्यादा महंगी प्रॉपर्टी है। आपको बता दें कि इसी बिल्डिंग के बाजू में एक और बिजनेसमैन अनुरंग जैन की प्रॉपर्टी भी है। खास बात ये है कि अनुरंग ने जब साल 2020 में 100 करोड़ रुपए की कीमत के ये दो अपार्टमेंट्स खरीदे तो अचानक खबरों में आ गए।
हालांकि Anurang Jain लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। अनुरंग ने मुंबई के पोश कारमाइकल रोड पर 6371 स्क्वायर फीट के दो फ्लैट खरीदे थे, जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपए थी। रिपोर्टों के अनुसार अनुरंग ने इन पोश अपार्टमेंट्स के लिए 1 लाख 56 हजार 961 रुपए प्रति स्क्वायर फीट का भुगतान किया। रेडी रेकनर में इन दोनों अपार्टमेंट्स की कीमत 46.43 करोड़ रुपए मानी गई, लेकिन अनुरंग ने दोनों फ्लैट्स के लिए 100 करोड़ यानी एक अरब रुपए का भुगतन किया।
यह भी पढ़ें: 15000 करोड़ रुपए के भवन ‘एंटीलिया’ में रहते हैं मुकेश अंबानी, ये है Antilia नाम के पीछे का राज
अब आप यह जानना चाह रहे होंगे कि ये Anurang Jain कौन हैं, तो हम आपका सस्पेंस खत्म कर देते हैं। अनुरंग दिवंगत मोटरसाइकिल टाइकून राहुल बजाज के भांजे (Nephew) हैं और ऑटो कंपोनेंट मेकर एंडुरेंस टेक्नोलोजीज में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अरबपति बिजनेसमैन अनुरंग ने साल 1985 में एंडुरेंस टेक्नोलोजीज की शुरुआत की थी। यह कंपनी बजाज ऑटो को एल्युमिनियम सप्लाई करती थी।
Anurang Jain की नेट वर्थ 1.3 बिलियन डॉलर है और उनके एंडुरेंस कंपनी में मेजोरिटी स्टेक हैं। अनुरंग की कंपनी भारत में टू व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स के लिए पार्ट्स की सप्लाई करती है। एंडुरेंस यूरोप में कार के पार्ट्स भी सप्लाई करती है। एंडुरेंस टेक्नोलोजीज की भारत में 18 और यूरोप में 9 फैक्ट्री हैं। अनुरंग के जुड़वा भाई तरंग जैन खुद की ऑटो कंपोनेंट्स फर्म चलाते हैं, जिसका नाम वारोक इंजीनियरिंग है। अनुरंग के पिता नरेश चंद्रा 2020 में रिटायरमेंट से पहले दोनों कंपनियों के चेयरमैन थे।
यह भी पढ़ें: मिलिए देश की मशहूर कंपनी के चेयरमैन Arvind Lal से, जिनकी नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More