Hindi News 90
Notification

नहीं खरीदा ना ये गाड़ियां! लो अब जनवरी में बढ़ जाएगी इतनी कीमत

Madhu
4 Min Read
Hyundai Motor India

दक्षिण कोरियाई निर्माता हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी जनवरी 2024 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली हुंडई मोटर इंडिया भारत की नवीनतम कार निर्माता बन गई है। कंपनी ने गाड़ियों में कीमत की बढ़ोतरी को लेकर कहा है कि बढ़ती इनपुट लागत, प्रतिकूल विनिमय दरों की वजह से 2024 से मॉडलों की कीमत बढ़ाई जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- आने वाले 4 electric scooters…देखते ही दिवानी हो जाएंगी लड़कियां, बेतहर रेंज और कीमत भी कम

फेसलिफ्ट Verna लॉन्च के बाद से ही बिक्री में आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है।

Hyundai ने हाल ही में भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट Verna को लॉन्च किया है। नई लॉन्च फेसलिफ्ट Verna लॉन्च के बाद से ही बिक्री में आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है। हुंडई कंपनी ने नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के लॉन्च के साथ अपने पोर्टफोलियो को अपडेट किया। अगले साल से गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर हुंडई मोटर इंडिया के CEO तरुण गर्ग का कहना है कि अब यह जरूरी हो गया है कि बढ़ती इनपुट लागत का कुछ हिस्सा मामूली मूल्य वृद्धि के जरिए बाजार पर डाला जाए।

साल के अंत में यह बताया जाएगा कि कीमतों में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी।

कंपनी द्वारा इस बात की जानकारी अब तक नहीं दी गई है कि मॉडल रेंज में कितने प्रतिशत की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। लेकिन यह बात पूरी तरह से साफ है कि कंपनी द्वारा 1 जनवरी 2024 से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। इसी को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि साल के अंत में कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर घोषणा कर दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- नवंबर में लड़कियों को भाया ये स्कूटर, खरीदने के पापा को मनाया, Hero MotoCorp कंपनी ने बेच डाली 4,76,286 यूनिट्स

हुंडई ने 2.80 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 में हुंडई ने भारत में टोटल 65,801 गाड़ियों की बिक्री की। वहीं बात करें पिछले साल के इसी महीने यानी नवंबर 2022 की तो उस साल में कंपनी ने टोटल 64,003 गाड़ियों की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल हुंडई ने 2.80 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है। जानकारी के अनुसार कंपनी चालू वर्ष के अंत तक अब तक की सबसे अधिक वार्षिक छह लाख बिक्री उपलब्धि हासिल करने की राह पर है।

भारत पूरे विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता बाजार बन गया है।

बात करें भारतीय बाजार की तो, 2023 में वैश्विक हुंडई बिक्री में भारतीय बाजार ने 18.6 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत पूरे विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता बाजार बन गया है। आज विश्व के कई कोनों में भारतीय कारों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। वैश्विक बाजार में भारतीय बाजार अपना योगदान दे रहा है।

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल