Hindi News 90
Notification

Cooler हो तो ऐसा! इसके आगे AC भी भरता है पानी, घर में होता है कश्मीरी वादियों का एहसास

Rakesh Kumar
4 Min Read
Nagpuri Cooler

Cooler : साल 2019 में कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक पूरी दुनिया के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज सर्दी तो कभी तेज गर्मी पड़ रही है। फिलहाल भारत में गर्मियों का मौसम है। हालांकि बीच-बीच में बरसात आने से हवा बदल जाती है, लेकिन फिर भी मौका मिलते ही गर्मी टूट के पड़ती है। ऐसे में लगता है कि सूर्यदेव के प्रकोप से कैसे बचा जाए। घर में गर्मी भगाने के लिए क्या करें। आम तौर पर पंखे ही हमारे साथी होते हैं, लेकिन ये भी बढ़ते पारे में फेल हो जाते हैं। ये ठंडी के बजाय गरम हवा फेंकते हैं। यह कॉमन प्राब्लम है। वैसे इन दिनों कूलर और एसी भी काफी चलन में आ गए हैं। इनसे काफी हद तक राहत मिलती है। परेशानी ये है कि एअर कंडिशनर की कीमत ज्यादा होने और बाद में इस्तेमाल करने पर बिजली का भारी बिल आने से इन्हें अफोर्ड करना आसान नहीं होता। तो हमारे सामने कूलर के रूप में एक ही रास्ता बचता है।

यह भी पढ़ें : ज्यादा माथापच्ची बगैर घर पर ही बना लो ये सस्ता सा कूलर और लो AC जैसी हवा का मजा, जानें…

जानें, नागपुरी कूलर की खासियत और कीमत

आज हम आपको एक ऐसे कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर को इतना ठंडा कर देता है कि लगता है जैसे किसी हिल स्टेशन पर आ गए हो। यह एसी की हवा जैसा एहसास कराता है और उसकी तुलना में बिजली की खपत भी काफी कम होती है। नागपुरी नाम का यह कूलर करीब 30 साल से मार्केट में छाया हुआ है। मतलब यह लोगों का भरोसा जीतकर उनके घरों का अहम सदस्य बन गया है। नागपुरी कूलर के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसे आप 3000 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वैसे कूलर की वैरायटी के हिसाब से इसके दाम 10000 रुपए तक पहुंच जाते हैं। हालांकि यह पुराने स्टाइल वाले कूलर जैसा ही होता है, फिर भी यह अपनी विशिष्ट शैली के कारण अलग है। इसकी कूलिंग लाजवाब है। यह कुछ मिनटों में ही बड़े कमरे को ठंडा कर देता है। कहर बरपाती गर्मी में इस कूलर का मुकाबला नहीं।

ऐसी है कूलर की डिजाइन और वर्किंग स्टाइल

अब इस नागपुरी कूलर की डिजाइन और कार्य प्रणाली भी देख ली जाए। इसकी डिजाइन थोड़ी जटिल जरूर होती है, लेकिन इसी कारण से यह बढ़िया ठंडक देता है। इसे तैयार करने में माइल्ड स्टील की मुख्य भूमिका है। यह हल्का होने के बावजूद बेहद मजबूत रहता है। कूलर के ज्यादातर हिस्सों को खुला रखा जाता है। इनमें खस की टाटी (घास) लगी होती है। इसमें एक बड़ा पंखा और एक छोटा सा वॉटर पंप होता है। पंप ऑन करने पर जब पानी घास पर गिरता है तो ये ठंडी हो जाती है। इधर से गर्म हवा अंदर आती है तो वो भी ठंडी में बदल जाती है। इस हवा को पंखे से सामने की ओर फेंका जाता है। इस तरह हम ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं और हमें प्रचंड गर्मी छू भी नहीं पाएगी।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में बिजली बिल देख बैठ जाता है दिल, ये 3 डिवाइस करते हैं कबाड़ा, इनसे पाएं छुटकारा

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल