Video Viral : इंसानों में हमेशा से जानवरों की जिंदगी के बारे में जानने की काफी उत्सुकता रही है। हमारी तरह उनकी जिंदगी के भी कई पहलू होते हैं। टीवी पर कुछेक चैनल तो ऐसे हैं जो दिन-रात एनिमल्स पर ही फोकस कर उनसे जुड़ी एक-एक बात शेयर करते रहते हैं। इससे हमें कई दिलचस्प जानकारी मिलती है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन जानवरों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें उनकी हरकतें कभी हंसाती है तो कभी बहुत गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर देती है। अब एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : धांसू ठुमके और लटके-झटकों के साथ युवती ने इंटरनेट पर लगाई आग, इस मशहूर गाने पर झूमी, Video…
इस वीडियो का मेन करेक्टर चीता (टाइगर) है। जैसा कि आप जानते हैं कि टाइगर की पहचान खतरनाक शिकारी के रूप में है, जो आम तौर पर एशिया के जंगलों में घूमते हैं। काली धारियों के साथ विशिष्ट नारंगी फर, तीक्ष्ण आंखें और गठीला शरीर इसे धरती के सबसे खूबसूरत जानवरों में से एक बनाता है। लेकिन कोई गलती न करें क्योंकि ये प्राणी घातक शिकारी होते हैं। इनमें जबरदस्त फूर्ती और शक्ति होती है। ये खुद से कई गुना बड़े पशु को नीचे गिरा देते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें चीता मैदान में मवेशियों पर हमला बोल देता है। हालांकि इस दौरान एक ऐसी चीज होती है, जो किसी को भी आश्चर्य में डाल देगी।
यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो को इंडियन फोरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर सुसांता नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें दिखता है कि मैदान में घूम रहा एक टाइगर एक गाय के बछड़े (Calf) पर धावा बोलता है। टाइगर उस बछड़े को शिकंजे में लेने से पहले गायों के झुंड के पीछे भागता है। खास बात ये है कि एक गाय जब टाइगर पर झपट्टा मारती है तो वह बछड़े को छोड़कर भाग जाता है। लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही कि इतना ताकतवर टाइगर बिल्ली की जैसे दुम दबाकर कैसे भाग गया।
नंदा ने यह क्लिप शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा कि भारत में अब दुनिया के 75 प्रतिशत जंगली बाघ हैं, जिनकी संख्या लगभग 3200 है। यह जल्द ही अपनी कैरिंग कैपेसिटी तक पहुंच जाएगा, जब तक कि हम संख्या से आसक्त न हों। इसके बाद नंदा के कैप्शन पर कई ऑनलाइन राय सामने आने लगी। कुछ लोग बछड़े के बचने पर आश्चर्य जताते हुए चर्चा कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि इंसान जंगलों पर अतिक्रमण क्यों कर रहा है जिससे ये जीव निकलकर मनुष्यों के रहने वाले इलाकों में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ऐसे स्टंट से भगवान बचाए! बाइक पर बैठी लड़कियों ने यूं जोखिम में डाली अपनी जान, Viral Video देखें
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More