भारत में बेरोजगारी की समस्या किसी से छुपी हुई नहीं है। देश में बेरोजगारों की लम्बी-चौड़ी फौज है। इसके लिए जनसंख्या विस्फोट, अशिक्षा सहित कई कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। लाख कोशिशों के बावजूद बेरोजगारी दूर करने के सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं के पास यूं तो कमाई के कई आइडिया होते हैं, लेकिन वे इन पर अमल नहीं कर पाते। बिरले ही होते हैं जो लीक से हटकर कुछ करने की हिम्मत दिखाते हैं। आज हम आपको जिस युवती के बारे में बता रहे हैं वो कुछ अलग ही मिट्टी की बनी हुई है। दरअसल इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जो युवाओं के लिए मिसाल बन गया है। इस वीडियो में युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद पानीपुरी सेलर बनने के खुद के सफर के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि पानीपुरी अलग-अलग क्षेत्रों में गोल गप्पा, पतासी सहित कई नामों से लोकप्रिय है, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं।
यह वीडियो are_you_hungry007 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें युवती मॉडीफाइड बुलेट पर पानीपुरी बेच रही है। वीडियो में युवती सबसे पहले अपना इंट्रोडक्शन देती है। वह कहती है कि मेरा नाम तापसी उपाध्याय है। मेरी उम्र 21 साल है और यह सिर्फ एक नंबर है। कई लोगों ने मुझसे कहा है कि मुझे यह काम नहीं करना चाहिए क्योंकि मैं इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हूं। साथ ही मैं एक महिला हूं और मुझे घर पर होना चाहिए।
इसके बाद तापसी बुलेट में पीछे लगे अपने ठेले के पास जाती है और तली हुई पानीपुरियां दिखाती है। तापसी बताती है कि पुरियों में मैदा नहीं होता। वह मसालेदार पानी दिखाती है। इसमें मिट्टी के बर्तनों में भुने हुए मसाले हैं। वह इमली और गुड़ की मीठी चटनी के साथ पत्तों से बने ईको फ्रेंडली कटोरे का दीदार भी कराती है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के पीछे उसकी गाड़ी (फूड कार्ट) जुड़ी हुई है। तापसी का यह अनोखा अंदाज खूब चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर तापसी की जबरदस्त तारीफ हो रही है। जानकारी के अनुसार तापसी दिल्ली में तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोलगप्पा स्टॉल ऑपरेट करती हैं। इस स्टॉल पर बीटेक पानीपुरी वाली लिखा हुआ है।
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More