Parle G Omelette Video Viral : इस दुनिया में ना जाने कितनी अजीबोगरीब चीजें हो रही हैं, जो चुटकियों में सबका ध्यान खींच लेती हैं। आम आदमी यही सोचता रह जाता है कि ऐसे कैसे संभव है। यह चीज तो जमी नहीं। जो भी हो कुछ भी अटपटा होने पर दिमाग चकरघिन्नी हो जाता है और जुबां पर कोई न कोई बात आ ही जाती है। दरअसल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने अधिकतर यूजर्स का ऐसा ही हाल कर दिया है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि जो कुछ वो देख रहे हैं वो चर्चाओं में आने के लिए किया जा रहा है या फिर वास्तव में ऐसी कोई चीज लोगों का दिल जीत सकती है।
यह भी पढ़ें : हाथियों की इस भिड़ंत ने दहलाया लोगों का दिल, लगातार एक-दूसरे को ललकारते रहे दोनों, Video Viral
अब हम आपको बताते हैं कि हंगामा क्यों है बरपा? जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुर्गी के अंडों से बनाया जाने वाला ऑमलेट खाने की एक ऐसी चीज है जिसे जल्दी और आसानी से तैयार किया जा सकता है। साथ ही यह लगभग हर जगह अवलेबल है। आम तौर पर ऑमलेट को मसाला, सब्जियों या पनीर के साथ खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी पारले जी बिस्किट ऑमलेट देखा है? हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिल्ली के चांदनी चौक में चटपटा फूड बनाने वाला शख्स पारले जी बिस्किट के साथ ऑमलेट बना रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर ‘Are you hungry’ नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। वह व्यक्ति सबसे पहले एक बर्तन में अंडे फोड़ता है। इसके बाद वह मिर्ची और प्याज काटने के साथ कई और मसाले उसमें मिलाता है। फिर वह ऑमलेट पर कई बिस्किट जमा देता है और उन पर कोई मिक्सचर छिड़कता है। वह उन्हें ब्रेड की कुछ स्लाइस के साथ सर्व करता है। हालांकि इससे पहले वह इसे काटे हुए प्याज, धनिये, नींबू जूस और पारले जी के चूरे के साथ सजाता है।
यहां देखें वीडियो
आपको बता दें कि इस रेसिपी वाले वीडियो को 4 अप्रेल को शेयर किया गया था। यह तेजी से वायरल हुआ और इसे अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है। नेटिजंस उस शख्स की इस अनोखी हरकत पर चटपटी रिएक्शंस दे रहे हैं। आईए देखते हैं ये मजेदार कमेंट्स :- “बस करो अंकल, कुछ भी?”, “यह बहुत गंदा है, मेरा उल्टी करने को मन कर रहा है।”, “यह शख्स ठीक ठाक ऑमलेट बनाता है, लेकिन कुछ ज्यादा ही बढ़-चढ़कर बोल रहा है।”, “एक दिन अंकल अपना अंडा बनाके खिलाएंगे।”, “बाबुजी की अस्थियों के ऑमलेट का इंतजार है…”, “ऑमलेट कह रहा है-भारत में और क्या क्या बनाओगे मेरा।”, “जस्टिस फोर पारले जी…रेस्ट इन पीस।”, “भाई मै बता रहा हूं इस ऑमलेट वाले को बैन कर दो, पता नहीं किस किस चीज का ऑमलेट बना दे। बाकी आप लोग समझदार हो।”, “काश! इनके बाऊजी उस दिन जल्द सो गए होते, फिर आज ये सब देखना नहीं पड़ता…”
यह भी पढ़ें : स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते पुलिसकर्मी कैमरे में हुआ कैद, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More