Video Viral : आम लोगों को खास के बारे में जानने की काफी दिलचस्पी रहती है। एक समय था जब किसी भी क्षेत्र की सेलेब्रिटी से जुड़ी गतिविधियों की कोई खबर नहीं होती थी। ऐसे में उन्हें चाहने वालों को धक्का लगता था। अब ऐसी बात नहीं रही। मौजूदा समय में मीडिया इतना एक्टिव हो गया है कि वह स्पेशल पर्सनलिटी को लगातार फॉलो करता रहता है। इसमें भी सोशल मीडिया के तो क्या कहने। आजकल सबके हाथों में स्मार्टफोन है और उसके कैमरे से बचना किसी के लिए भी आसान नहीं। ऐसे में फैंस लकी हैं, जो अपनी पसंदीदा हस्तियों को कम से कम देख तो पाते हैं। यूं तो आए दिन किसी न किसी दिग्गज के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे हैं वो है बिजनेस जगत में चमक बिखेरने वाले मुकेश अंबानी का वीडियो।
यह भी पढ़ें : जिंदगी की ना टूटे लड़ी…गाने पर बुजुर्ग दंपत्ति ने किया शानदार लिप सिंक, लोग दे रहे दुआएं, Video Viral
बिजनेस टाईकून और दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी रविवार (21 मई) को अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ मुंबई के सुविख्यात सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। मुकेश की गोद में उनका पोता पृथ्वी अंबानी था। वे जब भगवान गणेश से आशीर्वाद लेकर मंदिर से बाहर निकल रहे थे तो पपाराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में मुकेश पोते को गोद में लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनके पीछे श्लोका और आकाश आ रहे हैं।
श्लोका प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने एक गुलाबी कुर्ता पहना है, जिसमें उनका बेबी बम्प नजर आ रहा था। आकाश कैजुअल शॉर्ट्स और कंट्रास्टिंग टी शर्ट पहने दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ में फैमिली के साथ चल रहे सिक्योरिटी गार्ड किसी को रिकॉर्डिंग से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी नजर नहीं आईं। आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने रविवार को प्लेऑफ में जगह बना ली। उल्लेखनीय है कि अंबानी फैमिली काफी धार्मिक है और भगवान की कृपा पाने को अक्सर मंदिरों में नजर आती है।
यह भी पढ़ें : मानो या ना मानो! मासूम ने अजगर के साथ की ऐसी मस्ती कि सोच में पड़ जाएंगे आप, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More