बिजनेस

नई बहू के आने के बाद देओल परिवार में आया नया मेहमान, सनी देओल और धर्मेंद्र ने जमकर दिए पोज, यहां देखें

बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय परिवारों में से एक Deol परिवार का भी नाम शामिल है। अक्सर हर सेलिब्रिटी अपने कारों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दिखाते हैं , इन Deol परिवार इन सबसे अलग है। देओल परिवार के पास भी कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है।

Porsche 911 GT3 Touring बनी सुर्ख़ियों का विषय

इसी महंगी कारों के कलेक्शन में से एक कार सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दरअसल अभिनेता सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र को पहली बार उनकी नई खरीदी गई 2023 Porsche 911 GT3 Touring के साथ  देखा गया। Sunny Deol,Dharmendra और 2023 Porsche 911 GT3 Touring की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।  इस तस्वीर में Sunny Deol अपने पिता धर्मेंद्र के साथ अपनी नई Porsche 911 GT3 Touring के बगल में खड़े हैं । बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। Sunny Deol की नई 992 Porsche 911 GT3 जेंटियन ब्लू रंग में है और इसमें साटन ब्लैक व्हील लगाए गए हैं। बता दें कि अभी हाल ही में बॉबी देओल को पोर्शे कैरेरा के साथ सार्वजनिक रूप से स्पॉट किया गया था।

देओल परिवार ने 3 कारों के लिए दिया था आर्डर

बताया जा रहा है कि अभिनेता सनी देओल की नई कार 2023 Porsche 911 GT3 Touring की डिलीवरी जनवरी 2023 में हुई थी। हालांकि अब तक एक्टर सनी देओल ने अपनी नई कार के साथ कोई  फोटो शेयर नहीं की है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि देओल परिवार ने 3 कारों के लिए आर्डर दिया था लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनको तीनों कारों की डिलीवरी मिली है या सिर्फ एक कार की।

यह भी पढ़े :- चलती बाइक पर फरमा रहे थे इश्क, तोड़े कई नियम तो लग गई 21 हजार रुपए की पेनल्टी, Video Viral

Porsche के शौकीन है देओल परिवार

देओल परिवार पॉर्श 911 कारों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं , बताया जा रहा है कि देओल परिवार के लंदन निवास पर 993 और 964 जेनरेशन की 911 कार भी है। Sunny Deol के भाई Bobby Deol के पास गार्ड्स रेड में 991 मार्क I 911 कैरेरा 4S कार है। Sunny Deol के पास Porsche केयेन एसयूवी है।

Guards Red 911 Carrera 4S डिटेल्स

Sunny Deol के पास 997 पीढ़ी का Guards Red 911 Carrera 4S  भी है। बता दें कि भारत में 997 911 कैरेरा 4S की कीमत 1.57 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसमें 3.0L बॉक्सर फ्लैट-सिक्स पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 6,500 rpm पर  450 ps पॉवर और 4,400 rpm पर 530 nm टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा इसमें 3.0L का इंजन 7-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और Porsche PDK डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों से जुडा हुआ था।

2023 Porsche 911 GT3 Touring फीचर्स

2023 Porsche 911 GT3 Touring पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा डिमांडिंग वाली Porsche 911 मॉडल कार है। 2023 Porsche 911 GT3 Touring,GT3 PDK का एक छोटा वर्जन है और इसको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें एस्पिरेटेड 4.0-लीटर फ्लैट-सिक्स इंजन दिया गया है, जो 502 hp पावर देता है। कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ले लेती है।2023 Porsche 911 GT3 Touring कार 317 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है।

यह भी पढ़े :- जानिए जीवन बीमा (LIC Policy )के लाभ और हानि के बारे में ,पढ़े पूरा विवरण

Ram Archana

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago