बिजनेस

पोस्ट ऑफिस की इस सुपरहिट योजना में अब जल्दी डबल होगा पैसा, ब्याज दरें बढ़ीं

Post Office Kisan Vikas Patra : बाजार में इस समय निवेश (इनवेस्टमेंट) के लिए कई चोइस उपलब्ध है। हालांकि आज भी ज्यादातर भारतीय लोग बैंक, पोस्ट ऑफिस और एलआईसी को ही सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प मानते हैं। ऐसा होना जायज है क्योंकि एक तो ये सब सरकारी तौर पर अस्तित्व में हैं और एक तयशुदा बढ़िया रिटर्न देते हैं। साथ ही इनमें धोखाधड़ी का खतरा भी नहीं रहता। इन दिनों कई फर्जी संस्थान लोगों को लुभावने ऑफर देकर बेवकूफ बना देते हैं। ऐसे में इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस (डाक घर) की एक बेहतरीन योजना की जानकारी देंगे, जिसमें बहुत जल्दी आपका पैसा दोगुना हो जाता है। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : हाथी मेरे साथी! कीचड़ में फंसा हाथी का बच्चा तो ऐसे काम आए अपने, Video Viral

कम से कम 1000 रुपए कर सकते हैं निवेश

आपको बता दें कि शुरुआत में किसान विकास पत्र (KVP) का ध्येय किसानों को पैसा बचाने के लिए प्रोत्साहित करना था। अब इसे हर आदमी बिना किसी बंधन (रेस्ट्रिक्शंस) के खरीद सकता है। यह केंद्र सरकार की एक मुश्त (lump-sum) डिपोजिट स्कीम है। इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में इनवेस्टर एक फिक्स अवधि में एक बार में निवेश किए गए धन का दोगुना हासिल कर सकता है। इस स्कीम में सरकार ने 1 अप्रेल 2023 को इंटरेस्ट रेट (ब्याज दर) 7.2 से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दी थी। इस प्लान में रखी गई राशि इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी के चलते जल्द ही डबल हो जाएगी। इसमें आप कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम कोई भी एक मुश्त राशि इनवेस्ट कर सकते हैं।

115 महीने में ही 10 के 20 लाख रुपए हो जाएंगे

किसान विकास पत्र स्कीम में डिपोजिट को डबल करने का टाइम फ्रेम छोटा हो गया है क्योंकि सरकार ने अप्रेल 2023 से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला किया। अब किसान विकास पत्र में धन राशि मात्र 115 महीने में डबल हो जाएगी, जबकि पहले इसके लिए 120 महीने निर्धारित थे। उल्लेखनीय है कि अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपए इनवेस्ट करते हैं तो 115 महीने में इसकी मैच्योरिटी पर आपको 20 लाख रुपए मिल जाएंगे। सरकार इस स्कीम पर कंपाउंड इंटरेस्ट रेट (चक्रवृद्धि ब्याज) का बेनेफिट भी देती है।

किसान विकास पत्र में ये लोग कर सकते हैं इनवेस्ट

किसान विकास पत्र अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से कोई भी भारतीय नागरिक द्वारा खरीदा जा सकता है, जो कम से कम 18 साल का हो। गांवों में रहने वाले लोग इसकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं क्योंकि उनके बैंक खाते नहीं होते। एक KVP को किसी वयस्क (एडल्ट) या नाबालिग (माइनर) के साथ संयुक्त रूप से भी खरीदा जा सकता है।

– किसान विकास पत्र खरीदने वाले उम्मीदवार को एक भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

– कैंडिडेट की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

– कोई वयस्क किसी बच्चे या मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति की ओर से एप्लीकेशन सबमिट कर सकता है।

– नॉन रेजिडेंट इंडियंस (NRI) और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिलीज (HUF) KVP में इनवेस्ट करने के लिए अयोग्य हैं।

पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र में ऐसे करें निवेश

– सबसे पहले पोस्ट ऑफिस से फॉर्म ए, केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म लें।

– आवश्यक सूचनाओं के साथ फॉर्म भरें और इसे सबमिट कर दें।

– अगर इनवेस्टमेंट एजेंट की मदद से किया जा रहा है तो फॉर्म-ए1 भरकर सबमिट करना होगा।

– KYC प्रोसेस के लिए परिचय पत्रों में से किसी एक की कॉपी जमा करानी होगी।

– डॉक्यूमेंट्स की जांच और आवश्यक राशि के जमा कराने के बाद आपको KVP सर्टिफिकेट मिल जाएगा। KVP प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आप रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस का उपयोग भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 1 जून से इन चीजों के दाम में होने जा रहा है बदलाव, आपकी पॉकेट पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago