आमतौर पर अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर लोग क्रेडिट कार्ड से या पर्सनल लोन लेते हैं। लेकिन जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन लेने से आपको सस्ता कर्ज मिल सकता है। बीमा पालिसी पर कर्ज लेने की प्रक्रिया आसान होती है।
जीवन बीमा कंपनियों ने लोन की सुविधा के लिए विशेष फार्मेट तैयार किया है। आप इस फार्म को बीमा कंपनी की शाखा से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
फार्म में आपको पालिसी का विवरण और लोन की राशि भरनी होती है। भरे हुए फार्म को आप बीमा कंपनी की शाखा में जमा करवा सकते हैं या अपने बीमा एजेंट की मदद ले सकते हैं।
यह भी पढ़े :- झुंझुनवाला(Rakesh Jhunjhunwala) के 10 गोल्डन कोट्स जिन्होंने हर इंवेस्टर को किया प्रभावित
बीमा कंपनियां पॉलिसी पर लोन की राशि सरेंडर वैल्यू के आधार पर तय करती हैं। पारंपरिक बीमा योजनाओं में, लोन की सीमा 90% तक हो सकती है। पालिसी के पेडअप की स्थिति में, लोन की सीमा 85% तक हो सकती है। यदि कोई कंपनी यूनिट लिंक प्रीमियम पर कर्ज की सुविधा प्रदान करती है, तो लोन की राशि उसके फंड वैल्यू पर निर्भर करेगी। विभिन्न बीमा कंपनियों के अलग-अलग नियम हो सकते हैं, हालांकि, कर्ज की सुविधा सभी कंपनियों द्वारा प्रदान की जाती है। टर्म इंश्योरेंस योजना में लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।
यह भी पढ़े :- अब इस बैंक से भी ले सकते हैं महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट(Mahila Samman Savings Certificate), चेक करें डिटेल
पॉलिसी के अवधि के आधार पर लोन की दर तय की जाती है। सुरक्षित श्रेणी में दिए जाने वाले लोन के लिए बीमा कंपनियां आमतौर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती हैं। लोन पर ब्याज की दर पहली बार लेने वाले ग्राहकों के लिए आमतौर पर न्यूनतम होती है। ब्याज दर कंपनी की नीतियों और शर्तों पर निर्भर करेगी।
जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन लेने से आपको सस्ता लोन मिलता है जबकि आपकी बीमा कवर पर कोई असर नहीं पड़ता। इसकी प्रक्रिया आसान होती है और इसे आप अपने बीमा कंपनी की शाखा से या ऑनलाइन द्वारा आसानी से कर सकते हैं। जब आपको अचानक आर्थिक मदद की जरूरत होती है, तो बीमा पॉलिसी पर लोन एक सस्ता और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More