Hindi News 90
Notification

संघर्ष ने दिखाई राह! ऐसी है 1400 करोड़ रुपए की फर्म Adda247 के मालिक Anil Nagar की कहानी

Rakesh Kumar
4 Min Read
Anil Nagar

Anil Nagar : दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसने संघर्ष न किया हो। संघर्ष सबको कोई न कोई सबक जरूर सिखाता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि जो संघर्ष उन्हें करना पड़ा वो किसी और को न करना पड़े। ऐसी सोच के साथ आगे बढ़ वे अपने प्रयोजन में सफल भी होते हैं। आज हम आपको जिस कामयाब व्यक्ति से मिलवा रहे हैं उनके प्रयास ने उन्हें रईस तो बनाया ही, साथ ही किसी तरह से जरूरतमंद लोगों के लिए रास्ता भी खोला। ये शख्स हैं मशहूर एडटेक प्लेटफॉर्म Adda247 के संस्थापक (founder) अनिल नागर। Adda247 वीकशा (Veeksha) नाम के 3D लर्निंग प्रोडक्ट को एक्वायर कर चुका है। कंपनी ने अभी तक इस डील की फाईनेंशियल डिटेल की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें : सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपतियों की सूची में आता है Ankit Bhati का नाम, मिलिए…

IIT BHU से की इंजीनियरिंग

Anil Nagar : अनिल ने साल 1998 से 2002 के बीच IIT BHU से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उन्होंने गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग और फाईनेंस में PGDM किया। उनके LinkedIn प्रोफाइल में दी गई जानकारी के मुताबिक अनिल उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव दानकौर से आते हैं और उन्होंने एक किसान के घर में जन्म लिया। उनका मानना है कि शिक्षा क्रांति और लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है। उन्होंने इसी विजन के साथ Adda247 खोला। उनका उद्देश्य सस्ती दरों पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Career Power था अनिल का पहला स्टार्टअप

Anil Nagar : अनिल ने कुछ सालों के लिए Cognizant के लिए काम किया था। अपनी कॉर्पोरेट लाइफ के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि वे जीवन में कुछ सार्थक करना चाहते हैं। उन्होंने गांवों और छोटे शहरों के उम्मीदवारों की सहायता करने का फैसला किया। अनिल ने दरअसल ऐसा इसलिए भी किया क्योंकि उन्हें IIT के लिए सही मार्गदर्शन हासिल करने को काफी संघर्ष करना पड़ा था। अनिल ने अपना पहला स्टार्टअप Career Power सौरभ बंसल की पार्टनरशिप के साथ शुरू किया। कोचिंग इंस्टीट्यूट ग्रेजुएट छात्रों के लिए सरकारी परीक्षाएं, खास तौर से बैंक रिक्रूटमेंट एक्जाम पास करने में काफी मददगार साबित हुआ। अनिल का साल 2010 में किया गया 1 लाख रुपए का इनवेस्टमेंट एक ही साल में 20 लाख रुपए हो गया। इंस्टीट्यूट भारत के सबसे प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर में से एक बन गया।

Adda 247 पर होती है विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी

Anil Nagar : अनिल ने साल 2016 में Adda 247 खोला। कंपनी जल्दी ही हिट हो गई। फिलहाल यह कई वेब पोर्टल चलाती है। इनमें बैंकिंग, टीचिंग, डिफेंस, SSC, GATE, JEE, NEET, UPSC और स्टेट एक्जाम्स की तैयारी कराई जाती है। कंपनी के मेन टार्गेट ऑडिएंस टियर 2, टियर 3 और टियर 4 कस्बों के स्टुडेंट्स हैं। कंपनी ने पिछले साल 280 करोड़ रुपए की फंडिंग हासिल की थी। कंपनी का वैल्युएशन 1400 करोड़ रुपए है। वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 61.5 करोड़ रुपए था। जानकारी के अनुसार Adda 247 के 50 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें 2 मिलियन पेड यूजर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : अंबानी, अडानी या टाटा नहीं, ये हैं 100 करोड़ रुपए का Airbus Helicopter खरीदने वाले पहले भारतीय

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल