Hindi News 90
Notification

अंबानी, अडानी या टाटा नहीं, ये हैं 100 करोड़ रुपए का Airbus Helicopter खरीदने वाले पहले भारतीय

Rakesh Kumar
4 Min Read
B. Ravi Pillai

B. Ravi Pillai : यूं तो भारत में कई रईस हैं, लेकिन जब सबसे ज्यादा अमीर लोगों की बात चलती है तो जेहन में सबसे पहले मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे दिग्गज बिजनेसमैन के नाम आते हैं। इनकी हस्ती देख लगता है कि भारत में हर सबसे महंगी चीज पर इनका ही कब्जा होगा। हालांकि यह सच नहीं है क्योंकि कुछ और पैसे वाले भी किसी-किसी मामले में इनसे आगे निकल गए। आज हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं उसका उदाहरण सामने है। दरअसल अरबपति बी. रवि पिल्लई पहले भारतीय हैं, जिन्होंने 100 करोड़ रुपए कीमत का एक Airbus Helicopter खरीदा। वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में रहते हैं। 69 वर्षीय रवि वैसे केरल में कोल्लम से नाता रखते हैं। उनके पिता एक किसान थे और उन्हें बचपन में काफी संघर्ष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कौनसा फोन चाहिए? Realme 11 Pro 5G/Motorola Edge 40, कीमत-फीचर्स में हैं ये अंतर

ऐसा है यह शानदार हेलीकॉप्टर

B. Ravi Pillai : रवि RP Group of Companies के CEO हैं। वे जून 2022 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 100 करोड़ रुपए में Airbus H145 हेलीकॉप्टर खरीदा। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और सात यात्री बैठ सकते हैं। यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर समुद्र स्तर के 20000 फीट तक लॉन्चिंग और लैंडिंग में समर्थ है। हेलीकॉप्टर एनर्जी एब्जॉर्बिंग सीट्स के साथ फिट है, जो यात्रियों की सुरक्षा के स्तर को बढ़ाती है। रवि ज्यादा चर्चाओं में रहना पसंद नहीं करते हैं। वे लॉ प्रोफाइल मैंटेन करने पर ध्यान देते हैं और अपने चैरिटी वर्क्स के लिए जाने जाते हैं।

1978 में सऊदी अरब गए रवि पिल्लई

B. Ravi Pillai : रवि का जन्म 2 सितंबर 1953 को हुआ था। रवि ने कोच्चि यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। अपना बिजनेस शुरू करने के लिए रवि ने एक दफा एक व्यक्ति से 1 लाख रुपए उधार लिए थे। जब उनकी फर्म ने कमाई कर ली तो उन्होंने यह पैसा लौटा दिया। रवि इस तरह से अपने प्रोफिट को बचाते रहे और फिर उन्होंने अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस लॉन्च किया। साल 1978 में रवि सऊदी अरब चले गए और तेल से भरपूर इस खाड़ी देश में कंस्ट्रक्शन बिजनेस चालू किया। उन्होंने अपनी निर्माण कंपनी का नाम नासेर एस. अल हाजरी कॉर्पोरेशन (NSH) रखा।

बेटी की शादी में 42 देशों के 30 हजार मेहमान

B. Ravi Pillai : रवि एक बार उस समय भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपनी बेटी की शाही शादी की थी। शादी में 42 देशों के 30 हजार मेहमान आए थे, जिनमें कई कंपनियों के CEO भी शामिल थे। मिडिल ईस्टर्न रॉयल परिवारों के सदस्यों ने भी इस शादी का मजा लिया था। रवि को साल 2010 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान और 2008 में प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा था। रवि ने न्यूयॉर्क स्थित एक्सेलसियर कॉलेज से फिलोसोफी में डॉक्टरेट की उपाधि भी ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें : Kia Seltos का दिखा नया अवतार, Grand Vitara और Honda Elevate को सबक सिखाने को तैयार

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल