Maruti Suzuki Engage : कार बाजार की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बाजार नई-नई कारों से गुलजार है। अभी एक कार का खुमार उतरता नहीं कि दूसरी कार आ जाती है। कारलवर्स के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। अब उनकी चहेती ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) उनके लिए एक और आकर्षक कार पेश करने जा रही है। इस कार का नाम Maruti Suzuki Engage होगा। कारमेकर ने कंफर्म कर दिया है कि Engage को 5 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि Maruti Suzuki और Toyota के रणनीतिक गठबंधन के चलते Engage अस्तित्व में आई है। इस प्रकार माना जा सकता है कि यह कार सर्वोत्कृष्ट Toyota Innova Hycross होगी। Maruti Suzuki के लिए Engage वैसी ही होगी जैसे Toyota के लिए Glanza है। इसके साथ ही यह कारमेकर की 7 सीटर फुल साइज MPV (मल्टी पर्पज विकल) स्पेस में आने की पहली कोशिश है। यह Maruti Suzuki की Ertiga और XL6 से ऊपर की कार रहेगी। लेकिन क्या यह सिर्फ Innova Hycross की एक रिबैज्ड इटरेशन ही होगी।
यह भी पढ़ें : Volvo EX30 electric SUV पेश, हिलाकर रख देंगे ये झन्नाटेदार फीचर्स, ऐसे है सबसे अलग
Engage की ओवरऑल छाया आकृति (silhouette) Innova Hycross के जैसी होगी, लेकिन इसमें एक थोड़ा सा रिवाइज्ड नोज और टेल होंगे। डिजाइन ट्रीटमेंट के मामले में यह फ्रंट पर Grand Vitara को फॉलो कर सकती है। एक मोटा क्रोम रिबन विशाल हेक्सागोनल ग्रिल को दो भाग में बांट सकता है। इसके अलावा हैडलैम्प्स एसेम्बी एक वर्टिकली स्पलिट यूनिट जैसी होने की संभावना है। Maruti Suzuki Engage अलॉय व्हील्स के लिए डिफरेंट डिजाइन यूज कर सकती है। एक्सट्रा या शेव्ड ऑफ में मामूली मिलीमीटर के अलावा ओवरऑल डाइमेंशन में कोई बदलाव नहीं होगा। रियर फेसिया एक अलग बम्पर और रिडिजाइन्ड टेल लैम्प्स को यूटिलाइज करना चाहिए।
अंदर की ओर देखें तो Toyota Innova Hycross की तुलना में Maruti Suzuki Engage में ज्यादा अंतर नहीं है। हम पहले भी Hyryder और Grand Vitara देख चुके हैं। बदलाव में एम्बीएंट लाइटिंग के साथ अलग इंटीरियर थीम शामिल है। साथ ही Maruti Suzuki सीटिंग कनफिगरेशंस के टर्म्स में वेरिएंट लाइन अप को रिजिग कर सकती है। अभी Hycross दोनों 7 सीटर और 8 सीटर कनफिगरेशंस में अवलेबल है।
Toyota Innova Hycross की जैसे Maruti Suzuki Engage में भी 2.0L NA Petrol और 2.0L strong hybrid वाले पॉवरट्रेन की चोइस रहेगी। 2.0L NA Petrol, 174 Hp पॉवर और 209 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर 2.0L strong hybrid सेटअप 183 Hp पॉवर और 206 Nm का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन चोइस की बात करें तो यह CVT और eCVT है।
माना जा रहा है कि Maruti Suzuki, Toytoa Innova Hycross से ज्यादा प्रीमियम चार्ज करेगी। Toyota Glanza और Maruti Suzuki Vitara (strong-hybrid) में यही ट्रेंड नजर आया था। Totoya Innova Hycross की तुलना में Engage की कीमत 50000 से 70000 रुपए तक ज्यादा हो सकती है। Totoya Innova Hycross की एक्स शोरूम कीमत 18.55 लाख से शुरू होकर 29.99 लाख रुपए तक है। यह Kia, Hycross, Alcazar, XUV700, Safari को कड़ी चुनौती पेश करेगी।
यह भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित को चुनौती! “धक-धक करने लगा” गाने पर इस डांसर ने मचाया धमाल, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More