Hindi News 90
Notification

KGF स्टार यश के फैंस हुए खुश, खरीदी Range Rover SUV, 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है कीमत

Rakesh Kumar
4 Min Read
Yash Range Rover

Yash Range Rover SUV : ज्यादातर फिल्म स्टार, क्रिकेट स्टार और बिजनेसमैन की कारों के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। वे एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें खरीदकर अपना शौक पूरा करते हैं। चूंकी ये कारें काफी महंगी होती है इसलिए आम आदमी को इनका दीदार भी बहुत मुश्किल से होता है। ये हस्तियां जब इन कारों में बाहर निकलती हैं, तो इन्हें देखने वालों का तांता लग जाता है। वैसे इन दिनों सोशल मीडिया भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से फैंस को सेलेब्रिटीज गाहे-बगाहे अपनी कारों के साथ नजर आ जाते हैं। इन दिनों साउथ इंडियन स्टार यश और उनके परिवार की Land Rover Range Rover SUV के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अंबानी, अडानी या टाटा नहीं, ये हैं 100 करोड़ रुपए का Airbus Helicopter खरीदने वाले पहले भारतीय

हो सकती है Range Rover Autobiography कार

Yash Range Rover SUV : आपको बता दें कि KGF मूवी में शानदार एक्टिंग से दुनियाभर की वाहवाही लूट चुके यश बोल्ड और दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस उन्हें विनम्र और जोश-खरोश से भरे इंसान के रूप में जानते हैं। यश मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में दिखते हैं। दरअसल यश ने हाल ही में सुपर एक्सपेंसिव SUV खरीदी है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। हालांकि तस्वीरों और क्लिप से यह पता नहीं चल पाया कि यह कंपनी का एक्जेक्ट कौनसा वेरिएंट है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह Range Rover Autobiography मॉडल है।

ट्विटर पर शेयर किया गया है वीडियो

Yash Range Rover SUV : यश द्वारा ली गई यह 2023 Land Rover Range Rover Autobiography सेंटोरिनी ब्लैक के क्लासी शेड में फिनिश्ड है। ब्रश्ड एल्युमिनियम एसेंट्स की बदौलत कार सुंदर (elegant) दिखती है, लेकिन वाइड स्टांस और लार्ज अलॉय व्हील्स इस SUV को प्रभावकारी स्वरूप देते हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में यश कार चला रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी राधिका पंडित आगे की सीट पर उनके साथ बैठी हैं।

इन हस्तियों के पास भी है यह SUV

Yash Range Rover SUV : करेंट जेन Range Rover SUV एक्टर्स से लेकर इनवेस्टर्स तक के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे कई रसूख वाले लोगों के गैरेज में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में सोनम कपूर, निम्रत कौर, आदित्य रॉय कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों के पास लेटेस्ट जेन Range Rover SUV है। हाल ही में अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी इस कार के मालिक बने हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री में यह कार रखने वालों की लिस्ट में यश का नाम भी जुड़ गया है। 37 वर्षीय यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है।

यह भी पढ़ें : जून में ही मिलने वाले हैं ये 3 शानदार स्मार्टफोन, इन तगड़े फीचर्स के साथ आ जाएगा मजा

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल