Video Viral : कलयुग है, यहां कोई किसी का नहीं है…सब मतलबी हैं और अपने स्वार्थ में लिप्त हैं…ऐसी बातें हम लगभग रोजाना सुनते हैं। ऐसा कहने का कारण भी जायज है क्योंकि अधिकतर मौकों पर लोग अपना उल्लू सीधा करते ही नजर आते हैं। हालांकि ये बातें सब पर लागू नहीं होती क्योंकि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंसान तो क्या जानवर की खातिर भी जान पर खेल जाते हैं। उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं रहती। अब एक ऐसा ही वाकया सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें इंसानियत की गजब मिसाल पेश की गई है। साथ ही इसे देखकर यह सबक लिया जा सकता है कि इंसान की संवेदनाएं हमेशा जिंदा रहनी चाहिए, ताकि उसे दूसरों के दर्द और परेशानी की परवाह भी रहे।
यह भी पढ़ें : प्लेन में शादी के इस मशहूर गाने पर युवती ने लटके-झटकों से जीता दिल, Video Viral
यहां हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स ने डूबते हुए गाय के बछड़े की जान बचाई। इस वीडियो को @raunaksingh1170 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसकी शुरुआत में एक बछड़ा डूबता हुआ दिखता है। वह काफी घबराया हुआ है। इसी दौरान एक व्यक्ति नदी में छलांग लगा देता है और जितना तेजी से हो सके उतना तेज तैरता है और उस बछड़े को बचा लेता है। तब एक व्यक्ति और वहां आकर बछड़े को ऊपर खींच लेता है। इसके बाद सबके जान में जान आती है।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स यह नजारा देख अभिभूत हुए जा रहे हैं। इसे 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 मिलियन लाइक मिल गए। नेटिजंस उस शख्स की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बहादुरी व दयालुता की दाद दे रहे हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन को दिल की गहराइयों के साथ भर दिया है। आईए अब देखें कुछ खास कमेंट :- “सभी सुपरहीरो मास्क और सूट नहीं पहनते। हम भी दयालुता की भावना के साथ किसी की जिंदगी में सुपरहीरो की भूमिका निभा सकते हैं।”, “ये इंसान नहीं हो सकता…यह भगवान है।”, “ऐसे लोगों को मिलना चाहिए बड़ा सम्मान, एक्टर्स को नहीं। रियल हीरो तो ये है।”, “शख्स ने एक सैकंड भी जाया किए बगैर पानी में छलांग लगा दी…”
यह भी पढ़ें : क्या आपने कभी Parle G ऑमलेट खाया है? दिल्ली के चांदनी चौक में हो रहा कमाल, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More