Video Viral : हमारे देश में जब से सोशल मीडिया की एंट्री हुई है तब से ही हवा काफी बदल गई है। जिन लोगों को लाइमलाइट में रहना पसंद है, उन्हें एक शानदार प्लेटफॉर्म मिल गया। ऐसे लोग सुर्खियां बटोरने के लिए कोई भी उल-जुलूल हरकत करने लगे हैं। या तो वे खुद ही वीडियो बनाकर ऐसी अटपटी चीजों को फैला देते हैं या फिर कोई और भी उन्हें कैमरे में कैद कर लेता है क्योंकि आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन होता है। यहां तक कि लोग आजादी का गलत फायदा उठाने में भी लगे हैं। वे विदेशों की तर्ज पर खुद को मॉडर्न साबित करना चाहते हैं। अब हम आपको वायरल हो रहे जिस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें एक लड़का और लड़की वाहियात हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र का है।
यह भी पढ़ें : नेपाली जोड़े ने चलाया शाहरुख खान और काजोल जैसा जादू, इस सुपरहिट गाने पर बांधा समां, Video Viral
इस 25 सैकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी चला रहा है और उसके पीछे एक युवती बैठी है। युवती के हाथ में पानी की बाल्टी है। युवक अचानक स्कूटी रोक देता है। इसके बाद पहले लड़की और फिर लड़का बाल्टी से पानी निकालकर खुद के ऊपर डालते हैं। फिर लड़की पानी निकालती है और लड़के के ऊपर डाल देती है। दोनों बीच सड़क पर खूब मस्ती कर रहे हैं। वहां से गुजर रहे लोग ये देखकर आश्चर्य में पड़ जाते हैं। किसी को गुस्सा आ रहा है तो किसी को हंसी। इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि इतनी भी गर्मी नहीं है, तो कोई इसे पागलपन बता रहा है।
यहां देखें वीडियो
यह वीडियो @ItsAamAadmi नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा, ‘क्या उल्हासनगर में मनोरंजन के नाम पर ऐसी हरकत करने की अनुमति है? यह उल्हासनगर सेक्टर-17 के सिग्नल पर हुआ है। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अनुरोध करता हूं ताकि इन्हें देखकर कोई और पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकत न करें।’ वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। ठाणे पुलिस ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि ट्रैफिक पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। कपल के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Mothers Day Special : हेलमेट नहीं पहनने पर मां ने बेटे-बहू को पीटा, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More