Video Viral : भारत ने जब 1983 में पहला वनडे विश्व कप जीता था तो सब लोगों पर क्रिकेट का बुखार चढ़ गया था। तब हर कोई क्रिकेटर बनने की सोचने लगा। उसके बाद से हमारे देश में क्रिकेट को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यहां इस खेल को धर्म माना जाता है। साल 2008 में शुरू हुए घरेलू टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने भारत में इस खेल को और ऊंचाइयां दे दीं। इसके माध्यम से कितने ही टैलेंट सामने आ चुके हैं। इन खिलाड़ियों को देख-देखकर बहुत से बच्चे भी प्रेरित हो रहे हैं। अब एक ऐसे ही प्रतिभावान बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सदी के महानायक महान एक्टर अमिताभ बच्चन भी इस बच्चे को देख सम्मोहित हो गए।
यह भी पढ़ें : लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए बैकफ्लिप लगा रहा था ये बंदा, हुआ ऐसा बुरा हाल, नहीं रुकेगी आपकी हंसी
अमिताभ ने इस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बच्चे के हाथ में एक बल्ला नजर आ रहा है। उसे सामने से कोई प्लास्टिक की गेंद फेंक रहा है। वह बच्चा दनादन शॉट लगा रहा है। उसकी बैटिंग स्टाइल को देख बड़े से बड़े जानकार भी सिर खुजा रहे हैं। वे सोच में पड़ गए कि कोई बच्चा इतना शानदार तरीके से कैसे खेल सकता है। उसके बैट पकड़ने और खड़े होने का अंदाज भी काफी आकर्षक है। वह हर दिशा में शॉट लगा रहा है। गेंद पर उसके तगड़े प्रहार लिजेंड एमएस धोनी, विराट कोहली की तो याद दिला ही रहे हैं, साथ ही वह मिस्टर 360 डिग्री माने जाने वाले सूर्य कुमार यादव (SKY) के ट्रेडमार्क शॉट भी उतनी ही खूबसूरती से खेल रहा है। उसने धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट भी जमाया। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है।
अमिताभ ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। कुछ ही घंटों पहले शेयर किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है। इसे 4.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर तरह-तरह की रिएक्शंस दी जा रही है और लोग बच्चे की तुलना धोनी-कोहली से कर रहे हैं। आईए देखते हैं कुछ खास-खास कमेंट्स :- “धोनी का फ्यूचर वर्जन।”, “अपकमिंग विराट कोहली।”, “ऐसा लग रहा है कि बैटिंग में टाइमिंग ही सबकुछ होती है।”, “वाउ, कितना अच्छा क्रिकेटर है, शानदार शॉट्स।”, “ये बच्चा तो बिल्कुल SKY की तरह खेल रहा है।”, “छोटा सचिन तेंदुलकर…बोले तो फ्यूचर इंडियन नं.1 खिलाड़ी।” आपको बता दें कि कुछ यूजर्स ने इस बच्चे को पाकिस्तानी भी बताया है।
यह भी पढ़ें : स्कूटी पर चलते-चलते ये क्या करने लगे युवक-युवती, आश्चर्य में पड़ गए लोग, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More