Video Viral : फिल्मों में हीरो जहां उछल-उछलकर विलेन की पिटाई करते नजर आते हैं, वहीं हीरोईन का दिल जीतने के लिए कई तरह की कलाबाजियां दिखाने से भी गुरेज नहीं करते। हालांकि ज्यादातर मौकों पर यह सब या तो कैमरे की कलाकारी होती है या फिर उनका डुप्लिकेट इस काम को अंजाम देता है। कई लड़कों पर भी हीरोपंती का भूत सवार रहता है। वे फिल्मों में हीरो के कारनामे देख-देखकर खुद को भी हीरो समझने लगते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का बैकफ्लिप स्टंट करते हुए पूरी तरह से अपना नियंत्रण खो बैठा। उसने जो सोचा था वो नहीं हो पाया और उसे मुंह की खानी पड़ी। यहां तक कि वह हंसी का पात्र बन गया और लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : स्कूटी पर चलते-चलते ये क्या करने लगे युवक-युवती, आश्चर्य में पड़ गए लोग, Video Viral
इस वायरल क्लिप को पंकज ठाकुर नाम के यूजर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें एक लड़का उसके सामने से आ रही लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए खतरनाक बैकफ्लिप करने की कोशिश करता है। वह ऐसा करने के लिए थोड़ा सा भागकर उछलता है, लेकिन असफल हो जाता है। वह डगमगा जाता है और खुद के साथ एक लड़की को और गिरा देता है। बाकी लड़कियां भी घबरा जाती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में साल 2004 में आई फिल्म मैं हूं ना का तुम्हें जो मैंने देखा…गाना बज रहा है, जिसे अभिजीत ने आवाज दी है। इस गाने को शाहरुख खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था।
इस वीडियो को अब तक 5.6 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इसे कुछ दिनों पहले पोस्ट किया गया था। कुछ लोग इस क्लिप को देख हंसते-हंसते लोटपोट हो गए, तो कुछ को इस बात की भी चिंता है कि कहीं उस लड़के के कोई चोट तो नहीं लगी। आईए देखते हैं सोशल मीडिया यूजर्स की रिएक्शंस :- “बाद में कितनी मार पड़ी थी वैसे भाई।”, “हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले गिरेंगे।”, “ये पिटने वाली हरकत है!”, “और भाई आ गया स्वाद।”, “मजा आ गया भाई।”, “ऐसे किसी के प्यार में पड़ना तो मैं भी डिजर्व करता हूं।”
यह भी पढ़ें : नेपाली जोड़े ने चलाया शाहरुख खान और काजोल जैसा जादू, इस सुपरहिट गाने पर बांधा समां, Video Viral
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More