कभी देखी है ऐसी दीवानगी! इस नंबर प्लेट के लिए दिए 122.6 करोड़ रुपए, तोड़े सारे रिकॉर्ड

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके शौक और जुनून की कोई सीमा नहीं होती। वे कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसका कोई दूर-दूर तक अंदाजा नहीं लगा सकता। इन्हीं कारणों से वे सबसे जुदा नजर आते हैं और अपने नाम के आगे बड़ा रिकॉर्ड जोड़ लेते हैं। अब कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया है। अक्सर देखने में आता है कि कोई महंगी कार खरीदने के लिए कितनी भी कीमत देने को तैयार हो जाता है, लेकिन नंबर प्लेट को लेकर इससे भी बढ़कर दीवानगी देखने को मिले तो हैरान होना स्वाभाविक है।

मोस्ट नोबल नंबर्स नाम से आयोजित की गई नीलामी

हालांकि दुबई में पहले कुछेक मौकों पर ऐसा हो चुका है जब कार मालिकों ने नंबर प्लेट के लिए कार की कीमत से 10 गुना ज्यादा कीमत देने में कोई गुरेज नहीं किया हो। लेकिन आज हम जो कीमत बताएंगे वह रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। दरअसल सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से मशहूर दुबई में हाल ही में एक शख्स ने P7 रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए 55 मिलियन दिरहम लुटा डाले। भारतीय मुद्रा में यह राशि 122.5 करोड़ रुपए के बराबर है। यह अवसर था मोस्ट नोबल नंबर्स नाम से आयोजित नीलामी का। इसके साथ ही नंबर प्लेट के लिए दी गई सबसे बड़ी राशि का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछला रिकॉर्ड बुगाटी के मालिक के नाम था, जिन्होंने F1 नंबर प्लेट के बदले लंबी-चौड़ी राशि का भुगतान किया था।

प्लेट खरीदने वाले की नहीं मिली जानकारी

आपको बता दें कि इस नीलामी से हासिल होने वाली सभी राशि को सबसे विशाल रमजान सस्टेनेबल फूड एड एनडोउमेंट फंड को दिया जाएगा। इससे 1 बिलियन मील्स एनडोउमेंट कैम्पेन को समर्थन मिलेगा। फंड को यूएई के उप राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मैकतोयुम ने शुरू किया था। खास बात ये है कि अभी तक इस प्लेट को खरीदने वाले की जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्लेट मैक्लारेन P7 सुपरकार के लिए खरीदी गई है। नीलामी का आयोजन दुबई के फोर सिजंस रिसोर्ट में हुआ था।

इन नंबर प्लेट के भी मिले तगड़े दाम

इसमें AA19, AA80, O71, AA22, W78, Z37, X36, H31, N41 और J57 जैसी फेंसी नंबर प्लेट भी थीं। AA19 और O71 की भी अच्छी बोलियां लगीं और ये क्रमश: 4.9 मिलियन व 15 मिलियन दिरहम में बिकीं। एक और दिलचस्प रजिस्ट्रेशन प्लेट Q22222 के लिए भी 9 लाख 75 हजार दिरहम दिए गए। पिछले एक और रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2008 में आयोजित एक ऑक्शन में नंबर प्लेट 1 को 116.3 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। वहां बोली की शुरुआत टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने 15 मिलियन दिरहम के साथ की थी। असल में 2021 में आयोजित मोस्ट नोबल नंबर्स नीलामी में एक ही रात में करीब 50.45 मिलियन दिरहम उठाए गए थे।

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago