ट्रेंडिंग न्यूज़

इंस्टाग्राम पर नौकरी ढूंढ़ रहीं महिला को लगी 8.6 लाख रुपए की चपत, ऐसे हुईं शिकार

इन दिनों युवा वर्ग जॉब ढूंढने के लिए मुख्य रूप से ऑनलाइन का सहारा ले रहा है। हालांकि साइबर ठग इसका फायदा उठाकर कई लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में पहले से ही परेशान और रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के साथ धोखा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली में रहने वाली एक महिला के साथ। महिला ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे 8.6 लाख रुपए से भी ज्यादा राशि की चपत लग गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने पिछले साल दिसंबर में इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

उसने बताया कि उसकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक जॉब से रिलेटेड विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए लिंक को खोला। इसके बाद उससे एअरलाइनजॉबऑलइंडिया लिखे आईडी पर जाने के लिए कहा गया। उसने उसमें चाहे गए फॉर्मेट में डिटेल्स भर दी। इसके बाद उसके पास राहुल नाम के व्यक्ति का कॉल आया। स्कैमर ने उसे पहले रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 750 रुपए जमा कराने को कहा। इसके बाद राहुल ने और पैसा मांगना जारी रखा। बाद में उसे दाल में काला नजर आया और उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी संजय सैन ने कहा कि हमने जांच में पाया कि अधिकतर पैसा हिसार (हरियाणा) से निकलवाया गया था। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी उसी राज्य में थी। तब हमारी टीम के लोगों ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने माना कि उसने दो साल पहले कोविड-19 की महामारी के दौरान नौकरी खोने के बाद लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।

ऐसे स्कैम से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। जॉब के लिए अप्लाई करते समय ध्यान रखें कि लिंक्डइन, नौकरी डॉट कॉम, इंडीड जैसे विश्वसनीय (ऑथेंटिक) पोर्टल्स पर ही भरोसा करना चाहिए। फिर भी अगर आप सोशल मीडिया के माध्यम से ही अप्लाई करना चाहते हैं तो नौकरी ऑफर करने वाले की पुख्ता जांच करने के साथ पता लगाना चाहिए कि यह कितना वैध है।

आप गूगल पर सर्च करेंगे तो पता चल जाएगा कि जो कंपनी जॉब दे रही है वह अस्तित्व में भी है या नहीं। एक और बात जिस पर ध्यान देना जरूरी है वह यह है कि प्रतिष्ठित कंपनियां नौकरी देने के बदले कभी किसी प्रकार का पेमेंट करने के लिए नहीं कहती हैं। अगर आपसे कोई पैसा मांग रहा है तो समझ जाएं कि यह खतरे की घंटी है। साथ ही नाम, पता, फोन नंबर जैसी खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर करने से पहले सचेत हो जाएं और ये सिर्फ विश्वसनीय वेबसाइट पर ही एंटर करें।

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago