Government Schemes : देश में कई क्षेत्रों में बढ़िया सेवा और रिटर्न देने के नाम पर प्राइवेट कंपनियों की बहार आई हुई है। कस्टमर्स को लुभाने के लिए वे आकर्षक ऑफर के रूप में अलग-अलग पासे फेंकती रहती हैं। इतने जबरदस्त कंपीटिशन के बावजूद सरकार भी उन्हें कड़ी चुनौती पेश कर रही है। सरकार सभी लोगों का ध्यान रखते हुए उनके लिए योजनाएं पेश करती रहती है। लोग भी निजी कंपनियों की तुलना में सरकार पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं। वे जल्द से जल्द तगड़े मुनाफे के लालच में आने के बजाय सरकारी योजनाओं में ही पैसा लगाना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में केंद्र सरकार कई तरह की बचत योजनाएं चला रही है। इन पर भी आपको बढ़िया रिटर्न मिलता है। आपके पास मासिक, छमाही या सालाना के हिसाब से निवेश करने का ऑप्शन रहता है। यह निवेश आपको भविष्य की चिंताओं से मुक्त कर देगा। इससे आपकी जरूरतें और इच्छाएं दोनों पूरी हो सकती हैं। एक और अच्छी बात ये है कि इन स्कीम्स के निवेशकों को टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि योजना : जो पात्र नहीं हैं वो तुरंत करें सरेंडर, ये है पूरी प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के मद्देनजर अप्रेल-जून 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों में 70 bps (बेसिस पॉइंट) तक की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि इसका लाभ सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं में निवेश करने वालों को मिलेगा। सरकार बेटियों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक को बचत और निवेश के लिए प्रेरित करना चाहती है। इन्हीं कारणों से वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम चला रही है। सरकार ने महिलाओं व बेटियों के लिए हाल ही में सेविंग स्कीम्स महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना शुरू की है। इन पर सरकार सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है। इसमें निवेश रकम की सीमा भी ज्यादा है।
– सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर ब्याज दर (Interest Rate) 8% से बढ़ाकर 8.2% की गई।
– नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर 7 से बढ़कर 7.7% हुई।
– सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर ब्याज दर 7.6 से बढ़ाकर 8% की गई।
– किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.2 (120 माह) से बढ़ाकर 7.5% (115 माह) की गई।
– पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर ब्याज दर 7.1 से बढ़कर 7.4% हुई।
– पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर ब्याज दर 7.1% है।
– 1 साल पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.6 से बढ़ाकर 6.8% की गई।
– 2 साल पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.8 से बढ़कर 6.9% हुई।
– 3 साल पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.9 से बढ़ाकर 7% की गई।
– 4 साल पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 7 से बढ़कर 7.5% हुई।
– 5 साल पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.8 से बढ़ाकर 6.2% की गई।
यह भी पढ़ें : छोड़ो कल की चिंता! रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन के रूप में ऐसे मिलेंगे 15670 रुपए
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More