बिजनेस

PM Kisan Yojana : किसानों को हर माह मिलेंगे 3000 रुपए, जल्द आएगी 14वीं किश्त

PM Kisan Yojana : केंद्र हो या राज्य सरकार दोनों के लिए ही किसान काफी महत्वपूर्ण होते हैं। भले ही कोई इसे वोटबैंक की राजनीति भी कह सकता है, लेकिन यह सच है कि सरकारें काफी हद तक किसानों का ध्यान रखती हैं। उन्हें पता है कि ‘धरतीपुत्र’ की अनदेखी करने का क्या अंजाम हो सकता है। किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मौसम और परिस्थितियां कैसी भी हों, किसान उनका डटकर मुकाबला करते हैं। किसानों की बदौलत पूरे देश का पेट भर रहा है। किसानों के हित में कई योजनाएं जारी हैं। इन्हीं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana), जो काफी लोकप्रिय है। इसका संचालन केंद्र सरकार करती है।

यह भी पढ़ें : MP Police recruitment 2023 में पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन, यहां देखें पूरी जानकारी

फरवरी में आ गई थी 13वीं किश्त

देश के हजारों किसान इसका लाभ ले रहे हैं। फिलहाल उन्हें योजना की 14वीं किश्त मिलने का बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने फरवरी में 13वीं इस्टॉलमेंट जारी कर दी थी। इसकी 14वीं किश्त इसी महीने किसानों के खातों में आने की उम्मीद है। इसके अलावा किसानों के लिए एक और बढ़िया घोषणा की गई है। जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने 14वीं किश्त रिलीज करने से पहले पीएम किसान योजना के साथ हर महीने 3000 रुपए का कैश रिवार्ड (पुरस्कार) देना तय किया है। यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से कटेगा प्रीमियम

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराती है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत सरकार किसानों के अकाउंट्स में हर महीने 3000 रुपए स्थानांतरित करेगी। इस स्कीम का प्रीमियम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से ही काट लिया जाएगा। हालांकि इसके लिए किसानों को अलग फॉर्म भरना होगा। किसानों को इस पेंशन स्कीम में 55 से 200 रुपए तक का मासिक योगदान देना होगा। जब उनकी उम्र 60 साल हो जाएगी तब उसके बाद उनके खाते में हर महीने 3000 रुपए की पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। इस योजना में 18 से 40 वाले व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।

एक साल में मिलेंगे 36 हजार रुपए

इस योजना को भारत के बुजुर्ग किसानों को पेंशन के रूप में सुरक्षा देने के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में किसानों को एक साल में 36 हजार रुपए मिलेंगे। 40 साल तक की उम्र वाले किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम में पेंशन हासिल करने के लिए किसानों को अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने एक निश्चित राशि जमा करानी होगी।

यह भी पढ़ें : LIC ने लॉन्च की Dhan Vriddhi Policy, टैक्स में छूट के साथ मिलेंगे ये फायदे, छा जाएगी दिलों पर

 

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago