बिजनेस

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इस दिन आ सकती है 14वीं किश्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : सेना के जवान की जैसे किसान भी एक तरह से हमारे देश का कर्णधार होता है। किसान देश के विकास में खास भूमिका निभाता है। वह सर्दी, गर्मी या बरसात हर मौसम में खेतों पर डटा रहता है और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानता। ऐसे में सरकार का भी फर्ज बनता है कि वह किसान का पूरी तरह से ध्यान रखे। सरकार इस पुनीत कार्य में पीछे भी नहीं रहती और किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित करती है। सरकार को पता है कि किसान खुश रहेगा तो देश में खुशहाली रहेगी। केंद्र सरकार की एक ऐसी ही पहल है जो खूब सराही जा रही है, ये है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)। यहां हम इस योजना की बात इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जल्द ही इसकी 14वीं किश्त (इंस्टालमेंट) जारी होने वाली है।

यह भी पढ़ें : Arushi Agarwal का जवाब नहीं! दो बार ठुकराई 1 करोड़ की नौकरी, खड़ी कर दी 50 करोड़ की कंपनी

हर साल किसानों के खाते में आते हैं 6000 रुपए

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र (एलिजिबल) किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपए डाले जाते हैं। यह राशि तीन किश्तों में आती है। ये किश्तें अप्रेल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच खाते में ट्रांसफर की जाती हैं। अब अगली किश्त इसी माह के अंत में आएगी। कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि 26 से 31 मई के बीच यह राशि वितरित कर दी जाएगी। हालांकि अभी इस बात की औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 13वीं किश्त फरवरी में रिलीज की गई थी।

किसान अधिकृत वेबसाइट पर जाकर करें कंफर्म

अब हम आपको बताएंगे कि इस योजना में अपना नाम कैसे चेक करें। अगर आपने इस योजना के लिए एप्लाई किया हुआ है या आगामी किश्त के लिए लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। अब बेनेफिशियरीज लिस्ट पर जाएं और फिर राज्य, नाम और अन्य चीजों के संबंध में डिटेल्स जोड़ें। फिर एरो को गेट रिपोर्ट पर ले जाएं। आपकी पूरी जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। जरूरतमंद किसान इस योजना के लाभ ले सकते हैं और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। किसानों को जागरूक रहते हुए पात्रता की शर्तों और किश्तों के वितरण पर नजर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana : 5000 रुपए/माह पेंशन चाहिए तो हर माह जमा कराएं सिर्फ…, जानें

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago