बिजनेस

Petrol Rates : हमारी उड़ रहीं हवाइयां, यहां 4 रुपए/लीटर मिलता है पेट्रोल, जानें…

Petrol Rates : भारत एक विकासशील देश है और लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। रफ्तार का जमाना है और समय बहुत कीमती है। ऐसे में वक्त के साथ चलने में वाहनों का खास महत्व है। हालांकि लम्बे समय से निरंतर तौर पर बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम वाहनों पर ‘ब्रेक’ लगाने का काम कर रहे हैं। यहां हम मुख्य रूप से पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की बात करेंगे। पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण कई लोग निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने लगे हैं। वे कार या स्कूटर-मोटरसाइकिल अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। हमारे यहां कई दिनों पहले पेट्रोल की रेट 100 रुपए प्रति लीटर को क्रॉस कर चुकी है। देश के अधिकतर हिस्सों में यह रेट 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है। लोग काफी समय से इसके कम होने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के भाव कम होने के बावजूद सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ऐसे में आम आदमी का तेल निकल रहा है। कोविड-19 के कारण बर्बाद हुए कई लोगों के पास काम-धंधा नहीं है, तो कइयों को बहुत कम पैसा मिल रहा है। ऐसे में वे घर की गाड़ी ही नहीं चला पा रहे, तो महंगा पेट्रोल पीने वाले वाहन कैसे अफोर्ड कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां पेट्रोल, पानी के भाव मिल रहा है यानी बेहद सस्ती दरों पर। साथ ही ऐसे देश के हाल भी बताएंगे जहां इनके दाम भारत से भी काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बिजली बिल देख बैठ जाता है दिल, ये 3 डिवाइस करते हैं कबाड़ा, इनसे पाएं छुटकारा

वेनेजुएला में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, वजह…

पहले बात करते हैं औने-पौने दाम पर मिल रहे पेट्रोल की। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। पेट्रोल के दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां 2 रुपए/लीटर से भी कम कीमत पर पेट्रोल मिल जाता है। बताया जाता है कि यहां कच्चे तेल का बड़ा भंडार है। यह अमेरिका का पड़ोसी देश है। उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में भी पेट्रोल करीब 2.50 रुपए/लीटर में बिकता है। इसी तरह ईरान में तेल के विशाल भंडार होने से कीमत मात्र 4-5 रुपए/लीटर है।

पाकिस्तान सहित ये देश भर रहे आहें

खाड़ी देश कुवैत में पेट्रोल के लिए 27 रुपए/लीटर है। अंगोला और अल्जीरिया में भी भाव क्रमशः 25 और 27 रुपए/लीटर है। ये तो हुई उन देशों की बात जहां पेट्रोल के दाम बेहद कम है। अब हम देखेंगे उन उन देशों को जहां ये रेट 200 रुपए के करीब या इससे ज्यादा है। मोनाको में पेट्रोल की कीमत 185.9, नॉर्वे में 183.25 और आइसलैड में 192.30 रुपए/लीटर है। हॉन्गकॉन्ग में भाव 242.92 और पाकिस्तान में 282 रुपए/लीटर तक पहुंच गया है। बहरहाल, पूरी दुनिया में चाहे जो हो लेकिन भारतवासी तो यही इंतजार कर रहे हैं कि पेट्रोल के दाम कब कम होंगे जिससे उन्हें महंगाई से कुछ राहत मिले।

यह भी पढ़ें: ज्यादा माथापच्ची बगैर घर पर ही बना लो ये सस्ता सा कूलर और लो AC जैसी हवा का मजा, जानें…

 

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago