बिजनेस

10 हजार रुपए लगाकर हासिल करें 3 लाख रुपए, LIC की यह पॉलिसी भर रही लोगों की झोली

LIC Aadhaar Stambh Policy : लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की जितनी भी पॉलिसी है, सभी में कुछ न कुछ खासियत है। ये पॉलिसी मिडिल क्लास लोगों के लिए तो बहुत मायने रखती हैं। इनमें इनवेस्टमेंट (निवेश) कर वे अपने वर्तमान और भविष्य दोनों की रक्षा करते हैं। एक तरह से कह सकते हैं कि कुछ रकम लगाकर आप बड़ी राशि हासिल कर सकते हैं यानी आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। अब हम आपको LIC के एक ऐसे ही बेहतरीन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद फायदेमंद है। ये है एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी। यह एक पार्टिसिपेटिंग, नॉन लिंक्ड इंडीविजुअल लाइफ एश्योरेंस सेविंग्स प्लान है। इसे स्पष्ट तौर पर सुरक्षा और बचत के दोहरे लाभ के लिए पेश किया गया है। यह प्लान मैच्योरिटी (परिपक्वता) बेनेफिट ऑफर कर भविष्य में परिवार के लिए पैसा जुटाने में मदद करता है बशर्ते जिसने पॉलिसी ली है वह उसकी पूरी अवधि तक जीवित रहे। इसके साथ ही अनपेक्षित परिस्थितियां होने पर परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा का प्रावधान भी है।

यह भी पढ़ें : 50 हजार रुपए की छूट के साथ घर ले आएं यह कार, Hyundai के इन मॉडल पर भी मिल रहा आकर्षक ऑफर

पॉलिसी के लिए पात्रता और फीचर्स

– इस LIC पॉलिसी में एंट्री के लिए न्यूनतम उम्र 8 साल और अधिकतम आयु 55 साल है, यानी इस दौरान कोई भी व्यक्ति पॉलिसी ले सकता है।
– यह लोन फेसिलिटी के साथ एक ऑटो कवर फेसिलिटी और कैश फ्लो रिक्वायरमेंट्स प्रोवाइड कराती है।
– यह एक एंडॉउमेंट प्लान है, जहां मैच्योरिटी पर लम्पसम (एकमुश्त) अमाउंट दी जाती है।
– मैच्योरिटी पर पॉलिसीहोल्डर को बेसिक सम एश्योर्ड और लॉयल्टी एडिशन मिलता है।
– पॉलिसी के 3 साल पूरे होने के बाद लोन फेसिलिटी अवलेबल है।
– यह प्लान सिर्फ पुरुषों के लिए है।
– न्यूनतम सम एश्योर्ड : 75000 रुपए।
– अधिकतम सम एश्योर्ड : 300000 रुपए।

आपको ऐसे मिलेगी बड़ी राशि

अब हम आपको आसान तरीके से बताते हैं कि कितने रुपए निवेश करने पर कितने रुपए वापस मिलेंगे। वैसे भी अधिकतर लोगों की दिलचस्पी इस बात में ही रहती है। उदाहरण के लिए अगर पॉलिसी लेने वाला 15 साल के लिए हर साल 10000 रुपए के निवेश का ऑप्शन चुनता है, तो उसे 200000 लाख रुपए प्लस लॉयल्टी एडिशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें : एक बार लगाएं पैसा और हो जाएं टेंशन फ्री, LIC के इस प्लान में हर महीने मिलेंगे 12000 रुपए

 

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago