बिजनेस

सुपरहिट है LIC की यह पॉलिसी, मैच्योरिटी पर खुलेगी 8 लाख रुपए की ‘लॉटरी’! यहां लें पूरी जानकारी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कई सालों से लोगों की लाइफलाइन बना हुआ है। लोग एलआईसी पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। यह सुरक्षित निवेश के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। एलआईसी के पास हर वर्ग के लिए खास पॉलिसी है। आम तौर पर देखने में आता है कि महिलाएं इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं लेतीं। हालांकि आज हम एलआईसी की जिस पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं वह महिलाओं के लिए ही बनाई गई है, जो काफी फायदेमंद है। इसका नाम है एलआईसी आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Policy)। इसमें 8 साल की बच्ची से लेकर 55 वर्ष की महिला तक योजना का लाभ हासिल करने के योग्य है। फ्यूचर सिक्योर करने के लिए यह बहुत बढ़िया प्लान है। इसमें शानदार रिटर्न मिलता है। योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा एवं बचत के अवसर प्रदान करना है। अब हम आपको इस प्लान की विस्तार से जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें 5 साल के लिए इनवेस्ट, मिलेगा 2.5 लाख रुपए से ज्यादा ब्याज

महिलाएं ले सकती हैं अधिकतम 3 लाख रुपए की आधार शिला पॉलिसी

सबसे पहले आप इस पॉलिसी में इनवेस्ट की जाने वाली राशि के बारे में जानना चाहते होंगे, तो बता दें कि इसमें कोई भी महिला न्यूनतम 75 हजार और अधिकतम 3 लाख रुपए तक का बीमा खरीद सकती है। कहने का मतलब यह है कि महिलाओं को 75 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक का सम एश्योर्ड मिलता है। इस प्लान की मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार के मेडिकल चेकअप करवाने की आवश्यकता नहीं है। एलआईसी के अन्य प्लांस की जैसे इसमें भी जीवित रहने पर पॉलिसीधारक और मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक मदद मिलती है।

अधिकतम 20 साल के लिए कर सकते हैं निवेश

एलआईसी का आधार शिला प्लान लेने के लिए आपके पास हर हाल में आधार कार्ड होना जरूरी है। यह पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इसे एक लॉन्ग टर्म सेविंग प्लान के रूप में परिभाषित किया गया है। इस स्कीम के तहत आप कम से कम 10 और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। निवेश तिमाही (क्वार्टरली), छमाही (हाफ ईयरली) और सालाना (ईयरली) आधार पर किया जा सकता है।

मैच्योरिटी पर ऐसे मिल सकते हैं करीब 8 लाख रुपए

अब आप यह जानने को उत्सुक होंगे कि इस स्कीम में मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिल सकती है। हम आपको आसान उदाहरण के साथ यह समझाएंगे। माना कि आप 30 साल की उम्र में यह पॉलिसी लेते हैं जो 50 साल तक चलेगी। आप हर दिन 58 रुपए की बचत करते हैं तो एक साल में योजना में 21918 रुपए जमा करा देंगे। इस तरह से आप 20 साल के दौरान 4 लाख 29 हजार 392 रुपए लगाएंगे। पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको 7 लाख 94 हजार रुपए रिटर्न के रूप में मिलेंगे। कह सकते हैं आपने जितना पैसा इनवेस्ट किया है उसका लगभग डबल आपको मिलेगा। ऐसे में महिलाओं के लिए यह पॉलिसी भविष्य सुरक्षित करने का एक शानदार मौका है।

यह भी पढ़ें: यह सरकारी योजना तो कमाल है, हर महीने मिलेगा आपको पैसा, ब्याज दर सहित हर बात जानें यहां

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago