बिजनेस

LIC Aadhaar Shila Policy : 11 लाख रुपए की मोटी रकम पाने के लिए महिलाएं रोजाना लगाएं सिर्फ 87 रुपए

LIC Aadhaar Shila Policy : हर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है। उसे पता है कि आज तो जैसे-तैसे काम चल रहा है, लेकिन कल का क्या भरोसा। ऐसे में वह बचत करता है और इस रकम को ऐसी जगह लगाना चाहता है, जहां से उसे इसके एवज में बढ़िया ब्याज दर (interest rate) के साथ रिटर्न मिले। इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) उसके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। वह कई सालों से ऐसी योजनाएं चला रहा है, जो जनता को काफी राहत दे रही है। इनमें मृत्यु के पश्चात भी बीमाधारी के परिजनों को पैसा मिलने का प्रावधान है। साथ ही पॉलिसी के कुछ और फायदे भी होते हैं। इनमें कई पॉलिसी स्त्री-पुरुष दोनों के लिए होती है, जबकि कुछ सिर्फ पुरुष और कुछ सिर्फ महिलाओं के लिए बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : ओलों की मार से बिगड़ जाती है कार की सूरत, पहुंचाते हैं भारी नुकसान, ऐसे हो सकता है बचाव

प्लान के हैं ये फायदे

LIC Aadhaar Shila Plan : आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही पॉलिसी की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे केवल महिलाएं ही ले सकती हैं। ये LIC Aadhaar Shila Plan के नाम से है। यह एक यूनीक सेविंग्स और इंश्योरेंस बेनेफिट पैकेज है। इससे एक निश्चित समय के बाद परिवार को बड़ी राशि मिलती है। साथ ही इमरजेंसी की हालत में वित्तीय सुरक्षा भी ऑफर की जाती है। अगर बीमित महिला पॉलिसी की पूरी अवधि में जीवित में रहती है तो प्लान के तहत उसे मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ भी मिलते हैं। इसके अतिरिक्त यह ऋण लेने की सुविधा और मोटर इंश्योरेंस का ऑप्शन देने के साथ लिक्विडिटी (नकदी) आवश्यकताओं का भी ध्यान रखता है।

प्लान के लिए पात्रता

LIC Aadhaar Shila Plan : वे सभी बच्चियां या महिलाएं जिनकी उम्र 8 से 55 साल के बीच है वे इस प्लान के लिए एलिजिबल (पात्र) हैं। पॉलिसी 10 से 20 साल के बीच मैच्योर हो जाएगी। इस प्लान की मैच्योरिटी एज 70 साल है। LIC Aadhaar Shila Plan एक जने के हिसाब से 75 हजार रुपए का न्यूनतम बेसिक पेमेंट और 3 लाख रुपए का अधिकतम बेसिक पेमेंट एश्योर करता है। जैसे कि आप स्कीम में हिस्सेदारी के लिए रोजाना 87 रुपए जमा कराते हैं। इससे फीमेल इनवेस्टर्स (निवेशकों) को जबरदस्त रिटर्न मिलना तय है। कह सकते हैं कि डेली इतनी छोटी राशि लगाने के बदले मोटी रकम मिलेगी।

माना कि आपने 15 साल की उम्र से हर दिन 87 रुपए का निवेश शुरू किया और 25 साल की आयु तक यह क्रम जारी रखा। इसका मतलब है कि आप एक साल में 31755 रुपए जमा कराते हैं। लगातार 10 साल तक इनवेस्टमेंट पर यह राशि 3 लाख 17 हजार 550 रुपए हो जाएगी। इसका मैच्योरिटी पीरियड 70 साल है, यानी मैच्योरिटी के समय आपको करीब 11 लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Redmi 12 लॉन्च, 37 घंटे तक नहीं लेगा रुकने का नाम, स्मार्टफोन की ये खूबियां भी जीत लेंगी आपका दिल

 

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago