Hindi News 90
Notification

मिलिए टाटा ग्रुप की बागडोर संभालने वाली Maya Tata से

Madhu
4 Min Read
maya tata

आज हम आपको बताएगे माया टाटा (Maya Tata) के बारे में। आपने रतन टाटा का नाम तो सूना ही होगा। रतन टाटा दुनिया के सबसे पसंदीदा उद्योगपतियों में से एक हैं। जब भी टाटा ग्रुप की बात होती है तो रतन टाटा के उत्तराधिकारी के बारे में भी बात होती आई है। दरअसल, रतन टाटा के खुद के कोई बच्चे नहीं हैं और टाटा परिवार भी बहुत बड़ा है।

हाल ही में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के तीन बच्चों को टाटा ग्रुप की कमान सौंपने की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में नोएल टाटा के तीन बच्चों लेह, नेवल और माया को टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट बोर्ड, टाटा ट्रस्ट अफिलिएट में नियुक्त किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-एक बार लगाएं पैसा और हो जाएं टेंशन फ्री, LIC के इस प्लान में हर महीने मिलेंगे 12000 रुपए

कौन हैं Maya Tata?

माया टाटा के बारें में जानने से पहले उनके पिता नोएल टाटा के बारें में जानते है। रतन टाटा  के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बड़े बेटे हैं नोएल टाटा। नोएल टाटा मौजूदा समय में टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं वो 2019 में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में शामिल हुए थे और वो टाटा ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी भी एक्टिव हैं। नोएल टाटा के तीनों बच्चे लेह टाटा, नेविल टाटा और माया टाटा अब टाटा ग्रुप की अगली पीढ़ी माने जा रहे हैं।

माया टाटा उद्योगपति रतन टाटा की 34 साल की भतीजी हैं। Maya Tata लिया टाटा की छोटी बहन हैं, जिनकी उम्र करीब 34 साल है। माया ने यूके के बेयर्स बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से पढ़ाई की है। माया पहले टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में इंवेस्‍टर रिलेशनशिप्‍स और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट को हैंडल करती थीं।

जब टाटा अपॉर्चुनिटी फंड अचानक बंद हुआ उसके बाद से वह टाटा डिजिटल से जुड़ गईं। वह कुछ वक्त तक टाटा कैपिटल में भी काम कर चुकी हैं। माया को उसके भाई-बहन लिआ और नेविल टाटा के साथ रतन टाटा द्वारा बोर्ड के सदस्यों के रूप में लिया गया था और खुद रतन टाटा द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है।

Maya Tata की करियर की शुरुआत

माया टाटा ने अपने करियर की शुरुआत टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड के साथ की, जो टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा कैपिटल का बंद होने तक सबसे पुराना निजी इक्विटी फंड था। माया ने पहले फंड में पोर्टफोलियो प्रबंधन और निवेशक संबंधों को संभाला, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की।

यह खबर भी पढ़ें:-Rahul Bhatia की आसमानी छलांग! 2 महीने में ही कमा लिए 8583 करोड़ रुपए, जानें कौन है यह शख्स

वर्तमान में, Maya Tata मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के छह बोर्ड सदस्यों में से एक है, जो कोलकाता स्थित कैंसर अस्पताल का प्रबंधन करता है, जिसका उद्घाटन रतन टाटा ने 2011 में किया था।

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल