बिजनेस

Bajaj Finance ने भर दी खुशियों से झोली, FD पर ब्याज दर बढ़ाकर की 8.6%, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bajaj Finance : फाईनेंस कंपनियां समय-समय पर लोगों के लिए आकर्षक ऑफर लाती रहती हैं। इससे वह नए कस्टमर्स को तो रिझाना चाहती ही हैं, साथ ही उसकी नजर पुरानों के साथ अपने रिश्तों को मजबूती देने पर भी रहती है। वैसे भी आज के समय में अधिकतर लोग इसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि पैसा कहां लगाया जाए, जिससे उनकी चिंता मिट जाए। ऐसे में फाईनेंस कंपनियां भी उनका ख्याल रखते हुए यह मौका बिल्कुल मिस नहीं करतीं। अब बजाज फाईनेंस ने भी एक ऐसी ही पहल की है, जो निश्चित रूप से लोगों को उसकी ओर खींचने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : Asok Kumar Hiranandani : 14000 करोड़ रुपए के मालिक, जानें कैसे चमकाया अपना बिजनेस

आज से ही लागू हो गई नई रेट

ताजा घटनाक्रम में बजाज फाईनेंस ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट्स 40 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा दी है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी कि 44 महीने की खास अवधि (स्पेशल टेन्योर) तथा वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजंस) के लिए अब यह रेट्स सालाना 8.60 प्रतिशत हो गई है। बजाज फाईनेंस ने 36 महीने (3 साल) से 60 महीने (5 साल) में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर भी एफडी रेट्स 40 बेसिस पॉइंट द्वारा रिवाइज (संशोधित) की है। यह नई रेट आज से ही यानी 10 मई 2023 से इफेक्टिव (लागू) हो जाएगी।

इस बात पर ध्यान दें इनवेस्टर्स

कंपनी ने कहा कि जिन डिपॉजिटर्स (जमाकर्ताओं) की उम्र 60 साल से कम है वे सालाना 8.05 प्रतिशत तक कमा सकते है। दूसरी ओर सीनियर सिटीजंस को सालाना 8.30 प्रतिशत तक रिटर्न मिलेगा। डिपॉजिट अवधि 36 महीने से 60 महीने तक की रहेगी। बजाज फाईनेंस की एफडी पर रिवाइज्ड रेट्स 5 करोड़ रुपए तक के फ्रेश डिपॉजिट्स और मैच्योरिंग डिपॉजिट्स के रिन्युअल्स पर लागू (एप्लीकेबल) होगी। इनवेस्टर्स (निवेशकों) को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बजाज फाईनेंस द्वारा ऑफर की जा रही एफडी, क्रिसिल की एएए/स्टेबल रेटिंग और [आईसीआरए]एएए (स्टेबल) रेटिंग के साथ आती है। इन्हें आरबीआई के डीआईसीजीसी नियमों द्वारा कवर नहीं किया गया है।

बजाज फाईनेंस लिमिटेड में फिक्स्ड डिपॉजिट्स व इनवेस्टमेंट्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सचिन सिक्का ने कहा कि एफडी में ब्याज दरों में बढ़ोतरी से लोगों को प्रेफर्ड इनवेस्टमेंट ऑप्शन मिलेगा। बजाज फाईनेंस की एफडी पर इनफ्लेशन बीटिंग इंटरेस्ट रेट्स कस्टमर्स को एक सुरक्षित निवेश विकल्प देती है, जबकि यह उन्हें डिपॉजिट्स पर ऊंचे रिटर्न हासिल करने के योग्य बनाती हैं।

ये हैं बजाज फाईनेंस की एफडी रेट्स

– 12 से 23 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.4% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.65% है।
– 15 से 23 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.5% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.75% है।
– 24 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.55% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.8% है।
– 25 से 35 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.6% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.65% है।
– 36 से 60 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 8.05% और सीनियर सिटीजंस के लिए 8.30% है।

ये हैं बजाज फाईनेंस की स्पेशल एफडी इंटरेस्ट रेट्स (ब्याज दरें)

– 15 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.45% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.7% है।
– 18 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.4% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.65% है।
– 22 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.5% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.75% है।
– 30 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.45% और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.7% है।
– 33 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 7.75% और सीनियर सिटीजंस के लिए 8% है।
– 44 महीने की एफडी : आम नागरिक (जनरल सिटीजंस) के लिए 8.35% और सीनियर सिटीजंस के लिए 8.60% है।

यह भी पढ़ें : आप बनेंगे करोड़पति! PPF में हर साल जमा कराएं इतना पैसा, नहीं लगता कोई टैक्स

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago