Hindi News 90
Notification

खास है Aditi Avasthi की हस्ती, बाइजू-अनएकेडमी की प्रतिद्वंद्वी Embibe की CEO, अंबानी ने किया 1600 करोड़ का निवेश

Rakesh Kumar
4 Min Read
Aditi Avasthi

Aditi Avasthi : वक्त बदल चुका है। हमारे देश की महिलाएं भी अब किसी से किसी तरह कम नहीं रहीं। वे एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में लगी हैं। उन्हें एक लक्ष्य हासिल कर वहां थम जाना पसंद नहीं है। वे जबरदस्त महत्वाकांक्षी (Ambitious) हैं और राह में आने वाली कोई भी बाधा उन्हें नहीं रोक सकती। आज हम आपको जिस महिला से मिलवाने जा रहे हैं उनकी जीवनयात्रा कुछ ऐसी ही है। …तो फिर चलिए मिलते हैं अदिति अवस्थी से। अदिति एक बेंगलोर बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजुकेशनल टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म एम्बाइब (Embibe) की फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं। एम्बाइब को बाइजुज (Byju’s), फीजिक्सवालाह (PhysicsWallah), अनएकेडमी (Unacademy) जैसे बड़े एडटेक प्लेटफॉर्म का मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जाता है।

यह भी पढ़ें : ITR भरने में लापरवाही करना छोड़ें, समय पर नहीं चेते तो झेलने पड़ेंगे ये 5 बड़े नुकसान

अदिति ने 2003 में ली बी.टेक की डिग्री, मिले कई अवार्ड

अदिति का जन्म लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। अदिति ने साल 2003 में थापर यूनिवर्सिटी से बी.टेक पूरी की थी। अदिति ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से फाईनेंस और मार्केटिंग में एमबीए किया था। अदिति ने बी.टेक करने के बाद टाटा कनसल्टेसी सर्विसेज (TCS) में काम किया था। इसके बाद अदिति ने बारक्लेज में अफ्रीका में कंपनी के मोबाइल बैंकिंग डिवीजन में डिप्टी चीफ ऑफ प्रोडक्ट एंड स्ट्रेटजी हैड के रूप में जॉइन किया। अदिति के खाते में बेशुमार एचीवमेंट्स हैं। साल 2021 में अदिति वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के साथ यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुनी गई थीं। साल 2017 में अदिति बीबीसी की टॉप 100 महिलाओं में जगह बनाने में सफल रही थीं। साल 2018 में अदिति को वोग द्वारा वूमैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया था।

7 लाख डॉलर की फंडिंग के साथ की थी एम्बाइब की स्थापना

अदिति ने 7 लाख अमेरिकी डॉलर की फंडिंग के साथ एम्बाइब की स्थापना की थी, जो उन्होंने एंजेल इनवेस्टर्स से उठाने में मैनेज किया था। अदिति ने कुछ महीनों बाद कालारी कैपिटल और लाइटबॉक्स वेंचर्स से भी इनवेस्टमेंट्स रिसीव किए थे। साल 2018 में अदिति ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक सफल कॉर्पोरेट राउंड संचालित किया था, जब कंपनी एम्बाइब में 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश के लिए सहमत हो गई थी। साल 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एम्बाइब में 500 करोड़ रुपए और इनवेस्ट किए थे। यहां इस बात पर ध्यान दिया जाना जरूरी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एम्बाइब में 73 प्रतिशत स्टेक एक्वायर किया था। रिपोर्टों के अनुसार एम्बाइब ने 4 राउंड में कुल 196.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग उठा ली है। कंपनी की पिछली फंडिंग 4 फरवरी 2020 को उठाई गई थी। एम्बाइब को 4 इनवेस्टर्स द्वारा फंड किया गया है, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और इनोवेन कैपिटल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत DA, लंबे समय से उठ रही थी मांग

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल