ऑटोमोबाइल और गैजेट

दुनिया में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, लिस्ट में 5 कारें तो एक ही कंपनी की

Top-10 Cars Sale in 2022 : पूरी दुनिया में कारों का काफी क्रेज है। लोग इसमें बैठकर कम्फर्ट फील करते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात कोई भी मौसम हो कार हमेशा उपयोगी साबित होती है। किसी समय अमीरों की साथी मानी जाने वाली कार अब घर-घर में नजर आ जाती है। कोई इसे घरेलू काम या फिर घूमने-फिरने के काम ले रहा है, तो किसी को यह ऑफिस जाने या बिजनेस पर्पज में राहत दे रही है। कई लोग मौका मिलते ही लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि कार अब आम आदमी के जीवन में भी पूरी तरह से सेंध लगा चुकी है। आपने भारत में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, टोयोटा, कीया मोटर्स, स्कोडा, एमजी, मर्सिडीज, फॉक्सवैगन, होंडा, रेनॉल्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीएमडब्ल्यू, जीप, फोर्ड, निसान, ऑडी, डेटसन, टेस्ला सहित और कई कंपनियों की कारों को सड़कों पर देखा होगा।

आज हम आपको पूरी दुनिया में साल 2022 में सर्वाधिक बिकने वाली टॉप-10 कारों की जानकारी देंगे। खास बात ये है कि इनमें 5 कारें तो एक ही कंपनी की हैं :-

यह भी पढ़ें : MG ZS EVs ने तय की 19 करोड़ Km की दूरी, 27 मिलियन किलोग्राम CO2 की बचत, ऐसी है ये कार

10. Tesla Model 3

टेस्ला मॉडल 3 वर्ष 2022 में सर्वाधिक बिक्री के मामले में 10वें नंबर की कार है। इसकी पूरी दुनिया में कुल 4.82 लाख यूनिट बिकीं।

9. Ford F-150

फोर्ड एफ-150 पिकअप ट्रक 5.25 लाख यूनिट की सेल के साथ 9वें नंबर पर है। साल 2021 की तुलना में हालांकि इसकी सेल में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

8. Toyota Corolla Cross

टोयोटा कोरोला क्रॉस 8वें नंबर पर है। इसकी कुल 5.3 लाख यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि कोरोला ने ईयर ऑन ईयर (YoY) के आधार पर 221 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

7. Nissan Sentra

टॉप-10 की लिस्ट में निसान सेंट्रा का 7वां नंबर है। कंपनी ने इस मॉडल की 5 लाख 66 हजार कारें बेचीं। इसमें से 80 फीसदी बिक्री चीन में हुई।

6. Toyota Hilux

टोयोटा हिलक्स का भारत में काफी niche market है, लेकिन विदेशी बाजारों में यह काफी लोकप्रिय है। उत्तरी अमेरिका में अवलेबल नहीं होने के बावजूद हिलक्स की कुल 6.32 लाख यूनिट बिकीं, जो 2021 से 13 प्रतिशत ज्यादा है।

5. Toyota Camry

साल 2022 में टोयोटा कैमरी की कुल 6.73 लाख यूनिट बेची गईं। इस आंकड़े के साथ यह कार 5वां स्थान हासिल करने में सफल रही।

4. Honda CR-V

होंडा सीआर-वी को कम बिक्री के चलते भारतीय बाजार से हटा लिया गया था। हालांकि यह दुनिया के दूसरे कोनों में झंडे गाड़ रही है। साल 2022 में इस एसयूवी की 7.33 लाख यूनिट बिकीं।

3. Tesla Model Y

टेस्ला मॉडल 3 के अलावा टॉप-10 की लिस्ट में टेस्ला मॉडल वाई ही दूसरा इलेक्ट्रिकल विकल (EV) है। साल 2022 में इस कार की कुल 7 लाख 47 हजार यूनिट बिकीं। इसने साल 2021 की तुलना में यानी YoY आधार पर 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

2. Toyota Corolla Sedan

पूरी दुनिया में बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर काबिज टोयोटा कोरोला सिडान भी भारत से डिसकंटीन्यू की जा चुकी है। टोयोटा ने 2022 में कुल 9.92 लाख सिडान बेचीं।

1. Toyota RAV4

टोयोटा आरएवी4 सेल के मामले में पहले स्थान पर है। जापानी कारमेकर ने आरएवी4 की कुल 10.16 लाख यूनिट बेचीं। कह सकते हैं कि यह संख्या हर घंटे 116 और हर दिन 2784 होती है।

यह भी पढ़ें : Ola S1 को टक्कर देने आया नया Ather 450S, ये हैं अंतर, 4180 रुपए में ई स्कूटर हो जाएगा आपका

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

2 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

2 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

2 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

2 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

2 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

2 months ago