Hindi News 90
Notification

80 हजार रुपए से कम दाम वाला Scooter चाहिए, तो इन 5 में से चुनें कोई 1, खूबियां भी जानें

Rakesh Kumar
6 Min Read
honda activa 6g

Scooter News : शहरों में सड़कों पर वाहनों की भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि इनकी संख्या इंसानों से भी ज्यादा हो गई है। लोग अपनी-अपनी जरूरत और इच्छा के हिसाब से वाहन खरीद रहे हैं। दोपहिया वाहन सेग्मेंट में मोटरसाइकिल की जैसे स्कूटर भी काफी लोकप्रिय हैं। स्कूटर खरीदने की खास वजह इनकी कम कीमत यानी अफोर्डेबिलिटी और आसानी से हैंडल करना माना जाता है। आपको बता दें कि साल 1948 में वेस्पा स्कूटर्स के आयात के साथ बजाज ऑटो भारत में पहला स्कूटर डीलर बन गया था। इसने 1980 के दशक के मध्य तक लगभग एकछत्र राज किया, लेकिन इसके बाद मोटरबाइक की चुनौती के सामने फीका पड़ गया।

साल 2000 में चीजों में बदलाव हुआ और होंडा ने भारतीय बाजार में पहला गियरलैस स्कूटर इंट्रोड्यूस किया। जल्दी ही एक्टिवा ने हीरो की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पछाड़ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू व्हीलर का खिताब हासिल कर लिया। होंडा आज भी नं.1 स्कूटर सेलिंग मैनुफैक्चरर है। हालांकि अब हीरो, सुजुकी, टीवीएस सहित कुछ और कंपनियां भी बाजार में सेंध लगा रही हैं। अब हम आपको भारत में 80 हजार रुपए से कम कीमत में आने वाले टॉप 5 स्कूटर्स के बारे में जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: KTM Adventure 390 X भारत में लॉन्च, कीमत रखी है कम, किए गए हैं ये बदलाव

Honda Activa 6G

Scooter News : होंडा 6जी आज तक का सबसे मच अवेटेड (बहुप्रतीक्षित) टू व्हीलर में से एक है यानी इसके बाजार में आने का लोगों ने बड़ी बेसब्री से इंतजार किया। इसे एक्टिवा के 20 साल पूरे होने पर 15 जनवरी 2020 को लॉन्च किया गया था। इस छठी जनरेशन होंडा एक्टिवा की लॉन्चिंग के समय कीमत 63912 रुपए थी। अब यह 70599 रुपए है। होंडा एक्टिवा 6जी में कुछ बड़े सुधार किए गए, जिनमें स्टाइल और फ्यूल कंजम्पशन (ईंधन खपत) शामिल हैं। इसमें रिडिजाइन्ड फ्रंट एप्रन, रिवाइज्ड एलईडी हैडलैम्प और रियर ट्वीक्स हैं। इससे भी ज्यादा इसमें एक लंबी सीट, व्हीलबेस और बढ़ा हुआ फ्लोर स्पेस है। एक अपडेटेड 109सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह 7.68बीएचपी पॉवर और 8.79एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह स्टैंडर्ड और डिलक्स वेरिएंट में आता है। मुंबई में एक्स शोरूम स्टैंडर्ड की कीमत 70599 रुपए और डिलक्स की 72345 रुपए है।

TVS NTORQ 125

Scooter News : टीवीएस मोटर कंपनी के टीवीएस एनटॉर्क 125 की भारतीय टू व्हीलर इंडस्ट्री में खूब मांग है। इसे फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसमें 124.79सीसी सिंगल सिलेंडर एअर कूल्ड एसओएचसी इंजन है, जो 10.5एनएम पर 7.5बीएचपी जनरेट करता है। इसमें अलॉय व्हील्स, ट्यूबलैस टायर्स, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स, टॉप स्पीड रिकॉर्डर और कई फीचर्स होते हैं। यह 6 वेरिएंट्स में आता है। इनकी कीमत 75445 रुपए से लेकर 87550 रुपए तक है।

Suzuki Access 125

Scooter News : सुजुकी एसेस 125 कंपनी का हाईएस्ट सेलिंग स्कूटर है। यह एक 125सीसी स्कूटर है। यह रेट्रो डिजाइन और रेक्टेंगुलर हैडलैम्प के साथ मॉडर्न टेललाइट्स का कॉम्बिनेशन है। इसका इंजन 10.2एनएम के टॉर्क के साथ 8.5बीएचपी प्रोड्यूस करता है। इसका माइलेज देखें तो यह 63 किमी प्रति लीटर है। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 160एमएम है, जो टूटी सड़कों और बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर कारगर है। इसे 6 वेरिएंट में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड सुजुकी एसेस 125 की कीमत 75600 रुपए से शुरू होती है और सुजुकी एसेस 125 अलॉय ब्ल्यूटूथ वेरिएंट की 84800 रुपए तक पहुंच जाती है।

Honda Dio

Scooter News : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर का ही एक ओर शानदार प्रॉडक्ट है होंडा डियो। इसमें एक एलईडी हैडलैम्प, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल व फोर इन वन इग्निशन की है। स्कूटर पर जो ग्राफिक्स हैं वो इसे फंकी लुक देते हैं। इसमें वी शेप्ड एलईडी लाइट है। स्कूटर में 109.19सीसी का इंजन है जो 8.91 टॉर्क पर 8एचपी पॉवर जनरेट करता है। होंडा डियो की हाईएस्ट स्पीड 83 किमी/घंटा है। इसे दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। ड्रम बीएस6 की कीमत 66030 रुपए और डीएलएक्स बीएस6 की 69428 रुपए है।

TVS Jupiter

Scooter News : टीवीएस ज्यूपिटर सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्कूटर्स में से एक है, जिसमें 110सीसी का इंजन होता है। एक्नोमीटर व ट्यूबलैस टायर्स के साथ इसकी मजबूत मेटल बॉडी होती है। यह 7.9बीएचपी और 8एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है। टीवीएस ज्यूपिटर में 17 लीटर की सीट स्टोरेज स्पेस और ऑप्शनल चार्जिंग पॉइंट होता है। इसका माइलेज 62 किमी/लीटर है। यह स्कूटर किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों रूप में मिलता है। यह पांच वेरिएंट में आता है। इसके शीट मेटल व्हील वेरिएंट की कीमत 66998 रुपए और इंटेलीगो के साथ टीवीएस ज्यूपिटर जेडएक्स की कीमत 77773 रुपए है।

यह भी पढ़ें: Tata Nexon से लेकर Safari तक ये कारें हो जाएंगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल