Maruti Suzuki Jimny 5 Door : भारतीय कार बाजार में एक और नई कार की एंट्री हो गई है। कंपनी के साथ कारलवर्स को भी इससे काफी उम्मीदें हैं। Maruti Suzuki ने आज बुधवार (7 जून) को भारत में नई Jimny 5 Door ऑफिशियली लॉन्च कर दी। इसकी शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) 12.74 लाख रुपए है। Jimny 5 Door के मैजरमेंट पर नजर डालें तो इसकी लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm और ऊंचाई 1720mm है। लंबाई में 4 मीटर से थोड़ी ही कम नई Jimny, Mahindra Thar से छोटी है। Jimny में पर्याप्त बूट स्पोस है, जिसकी कैपेसिटी 208 लीटर है और जब बैक सीट्स को फोल्ड करते हैं तो यह 332 लीटर हो जाती है। इंटीरियर्स की डिजाइन देखें तो इसमें राउंड डायल्स, गियर लीवर के नीचे रबर बूट आदि रेट्रो टच हैं। Maruti Suzuki ने Jimny को दो वेरिएंट Alpha और Zeta में ऑफर किया है। इस कार की बुकिंग जारी है और डिलीवरी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Odisha Train Accident : मुकेश और नीता अंबानी की ओर से पीड़ितों के लिए ये बड़ी घोषणाएं
Maruti Suzuki Jimny एक लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। इसका व्हीलबेस 2950mm और ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। नई Jimny एक 9 इंच मल्टीमीडिया टचस्क्रीन, वायरलैस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, क्लाइमेट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम व हिल डिसेंट कंट्रोल, लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल (LSD), EDB के साथ AbS, एक रियर व्यू कैमरा, प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स विद वाशर्स और सभी वेरिएंट्स में 6 एअरबैग्स के साथ आती है।
अब Maruti Suzuki Jimny के इंजन और गियरबॉक्स को देख लिया जाए। Jimny 5 डोर SUV एक सिंगल 1.5 लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड के15बी पेट्रोल इंजन से पॉवर लेती है। यह इंजन 103bhp पॉवर और 134Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी ऑफर किया जाता है। दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन Zeta और Alpha वर्जन के लिए अवलेबल हैं। एडिशन में Jimny फोर व्हील ड्राइव कैपेबिलिटी के साथ भी आती है। कार में एक स्टैंडर्ड ऑलग्रिप प्रो 4WD सिस्टम है। इसमें एक मैनुअल ट्रांसफर केस और 2WD high, 4WD high और 4WD low मोड्स के साथ लॉ रेंज गियरबॉक्स शुमार हैं।
चलिए अब Maruti Suzuki Jimny की परफोरमेंस और रेंज की बात भी कर ली जाए। माइलेज के मामले में इसके मैनुअल वेरिएंट 16.94 km/l की फ्यूल एफिशिएंसी रिटर्न करते हैं, जो ARAI-certified है। ऑटोमैटिक वेरिएंट्स 16.39 km/l का माइलेज देते हैं। कार की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है। इतने ईंधन से Jimny की मैनुअल यूनिट 678 किलोमीटर और ऑटोमैटिक यूनिट 656 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। Maruti Suzuki Jimny 5-Door की कीमत 12.74 लाख से टॉप स्पेक Alpha वेरिएंट के लिए 15.05 लाख रुपए तक है। ये एक्स शोरूम कीमतें हैं। इस कार की टक्कर मुख्य रूप से Mahindra Thar और Force Gurkha से होगी।
यह भी पढ़ें : Grand Vitara, Skoda Kushaq और MG Astor की आई सौतन, दमदार फीचर्स और कम कीमत में बजाएंगी बैंड
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More