ऑटोमोबाइल और गैजेट

फिर से दिलों पर राज करने आ रही है Mahindra Bolero Neo+, इंजन की डिटेल आई सामने

Mahindra Bolero Neo+ : भारत में जिन ऑटोमोबाइल कंपनियों की तूती बोलती है, उनमें से Mahindra & Mahindra (M&M) भी एक है। कंपनी की कारें बेमिसाल होती हैं। इनके बारे में सुनकर या देखकर किसी का भी मन इन्हें खरीदने के लिए मचल जाता है। इस बीच Mahindra अपने चाहने वालों को एक और खुशी का मौका देने जा रही है। Mahindra ने काफी अपेक्षाओं के बाद देश में फिर से Bolero Neo+ को उतारने की तैयारी कर ली है। यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) अपनी रूटस को TUV 300+ के साथ शेयर करती है। इसे कंपनी द्वारा कई कड़े टेस्ट कर परखा गया है। हालांकि Mahindra ने BS6 P1 स्टैंडर्ड में बदलाव करने के कारण पैसों के संबंध में आई कुछ दिक्कतों को लेकर इस मॉडल को पूर्व में डिसकंटीन्यू कर दिया था। लगता है कि अब इसकी वापसी का सही समय आ गया है। इस शानदार SUV के इंजन की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : मई में दिखा Hyundai Creta का मैजिक, घरेलू SUV बाजार में इन दिग्गजों को पटखनी दे बनी नं.1

इन पैमानों का पालन करेगी यह SUV

Mahindra Bolero Neo+ मोस्ट रिसेंट एमिशन रिक्वायरमेंट को लेकर BS6 P2 कमप्लाएंस के साथ रहेगी, जो अप्रेल 2023 में प्रभाव में आया था। कार आरडीई स्टैंडर्ड, ओबीडी-II डायग्नोस्टिक रिक्वायरमेंट्स और ई20 कॉम्पेटिबिलिटी स्टैंडर्ड का भी पालन करती है। Mahindra कंपनी के अन्य विकल्स XUV300, Thar, Scorpio N और Scorpio Classic की जैसे इस SUV का रिवाइज्ड वर्जन भी 2.2 डीजल इंजन से पॉवर लेगा। Mahindra Bolero Neo+ के जो पॉवर फिगर मई 2022 में थे वही अब भी रहेंगे। पॉवर मोड में यह SUV 118bhp पॉवर और इकोनोमी मोड में 93.69bhp ऑफर करती है।

कार के दो ट्रिम लेवल में होंगे 6 वेरिएंट

इसके अतिरिक्त Mahindra Bolero Neo+ दो ट्रिम लेवल में ऑफर की जाती है। इसमें पैसेंजर विकल (PV) के लिए कुल 5 वेरिएंट और कमर्शियल विकल (CV) के लिए एक वेरिएंट शामिल है। रेंज P4 7Str वेरिएंट के साथ शुरू होती है, जिसमें एक थर्ड रॉ फ्रंट फेसिंग हेंच सीट शामिल होती है। दूसरी ओर, P10 ट्रिम (R) द्वारा डिनोटेड एक एडिशनल वेरिएशन ऑफर करता है, जो बॉडी क्लैडिंग या अन्य फीचर्स के इनक्लुजन की ओर इशारा करता है। P10 और P10 (R) दोनों ट्रिम 9 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट्स में अवलेबल हैं। उम्मीद है कि यह SUV 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी, जो रियर व्हील्स ड्राइव करता है।

ये हो सकती है कीमत, इनसे होगी टक्कर

आपको बता दें कि Mahindra Bolero Neo+ को अपने सिबलिंग Scorpio Classic के अलावा बाजार में ज्यादा कंपीटिटर्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द भविष्य में Citroen C3 उसका एकमात्र प्रतिद्वंद्वी हो सकता है। अपने सक्सेसफुल मॉडल्स की बड़ी रेंज की बदौलत Mahindra ने बाजार में मजबूत पकड़ बना रखी है। इस वजह से इसके अधिकतर वाहनों के लिए लंबा वेटिंग पीरियड रहता है। ऐसे में Bolero Neo+ को फिर से इंट्रोड्यूस करने में देरी हो सकती है। बेस P4 ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत कीरब 10 लाख रुपए होने की संभावना है। Mahindra Bolero Neo+ की वापसी एक कॉमप्लाएंट और फीचर से भरपूर SUV का वादा करती है, जिसका लक्ष्य एक बार फिर से कस्टमर्स को अपना बनाने का है।

यह भी पढ़ें : Odisha Train Accident : मुकेश और नीता अंबानी की ओर से पीड़ितों के लिए ये बड़ी घोषणाएं

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago