ऑटोमोबाइल और गैजेट

उड़ेंगे Komaki के ये तीनों e Scooters, लग गए पंख! अब फुल चार्ज करने पर चलेंगे इतना

Komaki e Scooters : बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक विकल (EV) का प्रयोग बढ़ रहा है। इनका इस्तेमाल कई लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्हें ये रास आने लगे हैं और उनके जरिये दूसरे लोगों तक इनकी माउथ पब्लिसिटी भी खूब हो रही है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियों का उत्साह बढ़ना स्वाभाविक है। वे EV पर काफी काम कर रही हैं। इस बीच, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कोमाकी ने ज्यादा माइलेज और एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपने SE इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के अपग्रेडेड वर्जंस लॉन्च किए हैं। रेंज में 3 मॉडल Eco, Sport और Sport Performance Upgrade शामिल हैं। SE Eco स्कूटर की कीमत 96968 रुपए, SE Sport की 1 लाख 29 हजार 938 रुपए और SE Sport Performance Upgrade की 1 लाख 38 हजार 427 रुपए है। ई स्कूटर की ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर सहित इन 5 बड़े सितारों का साथ भी कारों को डूबने से नहीं बचा पाया, देखें…

इन स्मार्ट बैटरियों के साथ आएंगे ये स्कूटर

Komaki SE इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज अब LiFePO4 smart batteries के साथ आती है। ये एप बेस्ड हैं और सुरक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए फायर-रेजिस्टेंट होंगे। इन्हें 4 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर के फैशनेबल लुक के लिए इनमें डुअल डिस्क ब्रेक और नई LED DRL डिजाइन है। रेंज की बात करे तो Eco की अब 75 से 90 किलोमीटर, Sport 110 से 140 किलोमीटर और SE Sport Performance Upgrade 150 से 180 किलोमीटर रेंज है। कहने का मतलब है कि बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद इतनी स्कूटर इतनी दूरी तय करने के लायक बन जाते हैं।

ये हैं फीचर्स, स्पीड लिमिट रखी इतनी

Komaki SE range में LED फ्रंट विंकर्स, 3000 वाट हब मोटर, 50 AMP कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल व रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। अन्य फीचर्स में ऑन बोर्ड नेविगेशन के साथ TFT स्क्रीन, साउंड सिस्टम, ऑन द मूव कॉलिंग ऑप्शंस और रेडी टू राइड शुमार हैं। ये स्कूटर 3 गियर मोड Eco, Sport और Turbo के साथ आते हैं। इनका बूट स्पेस 20 लीटर है। ये स्कूटर key fob keyless entry और control, anti-skid technology जैसे एडवांस्ड फीचर्स से भी युक्त हैं। SE Eco की स्पीड लिमिट 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि SE Sport और SE Sport Performance की 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। Komaki Electric Division डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा ने कहा कि नया Komaki SE शहर में तेजी से चलने और स्टाइल में ग्रैंड टूरिंग के लिए बेस्ट राइड है।

यह भी पढ़ें : तेंदुए के शिकंजे में फंसे छोटे से पक्षी ने ऐसे बचाई अपनी जान, हर कोई हैरान, Video Viral

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago