ऑटोमोबाइल और गैजेट

Maruti Suzuki Jimny-Force Gurkha में से कौनसी रहेगी ठीक? इन बातों में है इनका मुकाबला

Maruti Suzuki Jimny-Force Gurkha : आजकल भारतीय कार बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल्स (SUV) ने खूब धूम मचाई हुई है। यह कार लोगों की पहली पसंद बन गई है। अन्य सेगमेंट की तुलना में कार लवर्स SUV को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। स्टाइल और परफोरमेंस के हिसाब से इन्हें परफेक्ट माना जा रहा है। इन्हीं कारणों के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इन्हें प्रेफरेंस देने लगी हैं। पिछले दिनों Maruti Suzuki ने मच अवेटेड SUV के रूप में एक और कार Jimny 5 Door को लॉन्च किया। कंपनी को इससे काफी उम्मीदें हैं। इसे Maruti Gypsy का विकल्प बताया जा रहा है। आज हम Jimny की तुलना एक और टॉप क्लास SUV कार Force Gurkha से करने जा रहे हैं। तुलना में प्रमुख रूप से इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और ऑफ रोड कैपेबिलिटी को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : Flipkart Big Saving Days Sale में मची लूट, iPhone-Samsung सहित इन फोन पर भारी छूट

Dimension

सबसे पहले बात करते हैं इन SUV के डाइमेंशन (आकार) की। Maruti Suzuki Jimny की लंबाई 3985 mm, चौड़ाई 1645 mm और ऊंचाई 1720 mm है। दूसरी ओर, Force Gurkha की लंबाई 4116 mm, चौड़ाई 1812 mm और ऊंचाई 2075 mm है। यह देखकर साफ पता चलता है कि Gurkha की तुलना में Jimny का साइज कम है।

Ground Clearance

Jimny 5 Door SUV का ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm और व्हीलबेस 2590 mm है। Force Gurkha का ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm और व्हीलबेस 2400 mm है।

Off Road Ability

दोनों ऑफ रोड SUV में लैडर फ्रेम चेसिस और लॉ रेंज गियरबॉक्स होते हैं। जहां Force Gurkha में एक मैकेनिकली लॉकिंग फ्रंट और रियर डिफरेंशियल हैं। वहीं Jimny में एक ब्रेक बेस्ड लॉकिंग डिफ सिस्टम है। Jimny हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ भी इक्विप्ड होती है, जो Force Gurkha में नहीं होते।

Water Wading Capacity

Maruti Suzuki Jimny में 47 डिग्री का डिपार्चर एंगल और 300 mm की वाटर वैडिंग कैपेसिटी होती है। इसके विपरीत Force Gurkha में 33 डिग्री का डिपार्चर एंगल और 700 mm की इम्प्रेसिव वाटर वैडिंग कैपेसिटी होती है।

Powertrain

Maruti Suzuki Jimny में एक 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन होता है। यह 103 hp पॉवर और 134 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह एक 5 स्पीड एमटी और एक 4 स्पीड एटी के साथ मैटेड होता है। दूसरी ओर, Gurkha 2.6 लीटर डीजल इंजन से पॉवर खींचती है। यह इंजन 91 hp पॉवर और 250 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

Interior

Maruti Suzuki Jimny वायरलैस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो (हायर स्पेक वेरिएंट्स पर) और अर्कामाइज सराउंड सेंस ऑडियो सिस्टम के साथ एक 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम यूज करती है। Jimny Zeta base वेरिएंट में वायरलैस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम है। दूसरी ओर, Force Gurkha में वायर्ड एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो के साथ एक 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम होता है।

Airbags

सेफ्टी फ्रंट की बात करें तो Maruti Suzuki Jimny में स्टैंडर्ड के रूप में 6 एअरबैग्स आते हैं। Force Gurkha सिर्फ दो एअरबैग्स के साथ ही अवलेबल है।

Price

Maruti Suzuki Jimny के Zeta वेरिएंट की कीमत 12.74 लाख रुपए से शुरू होती है। Alpha manual की कीमत 13.69 लाख, Alpha AMT की 14.89 लाख और Alpha dual tone वेरिएंट की 15.05 लाख रुपए है। Force Gurkha पर नजर डालें तो यह एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 15.10 लाख रुपए है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

यह भी पढ़ें : “लैला मैं लैला” : लाल ड्रेस में झूमती युवती ने इंटरनेट पर भड़काए शोले, Video Viral

Rakesh Kumar

Recent Posts

Honda की कारें होंगी महंगी, अमेज से लेकर सिटी होंडा की बढ़ेंगी इतनी कीमतें

होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More

6 months ago

SIP Calculator : 4.20 लाख निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 65 लाख, यकीन नहीं तो यहां समझ लें पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More

6 months ago

18 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी, जानें हर महीने कितनी होगी इनकम

हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More

6 months ago

भारत में 7 लाख रुपए में मिल रही हैं ये धांसू SUVs, हुंडई एक्स्टर से लेकर टाटा पंच तक

एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More

6 months ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ला रहा है ‘चैट फिल्टर’ फीचर

WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More

6 months ago

Maruti Suzuki की कारों पर भारी छूट: बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स पर बचाए 80,000 रुपए तक

मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More

6 months ago