2023 Honda Unicorn : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के टू व्हीलर्स हिंदुस्तानियों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। कंपनी की बाइक हो या स्कूटर दोनों ही दूसरी कंपनियों के दोपहिया वाहनों का बखूबी मुकाबला करते हैं। कंपनी टाइम टू टाइम नए मॉडल लॉन्च कर कस्टमर्स का अटेंशन लेने में सफल रहती है। अब उसने अपनी लोकप्रिय बाइक Unicorn का एक OBD-compliant version लॉन्च कर दिया है। OBD का फुल फॉर्म ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक्स होता है। यह वाहन के अंदर एक कंप्यूटर सिस्टम होता है, जो उसकी परफोरमेंस को ट्रैक करने के साथ रेगुलेट करता है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 109800 रुपए है और इसे एक सिंगल वेरिएंट में ही बेचा जाएगा। 2023 Honda Unicorn के सामने Bajaj Pulsar 150, TVS Apache RTR 160 2V और Bajaj Pulsar N150 की चुनौती रहेगी। Honda एक स्पेशल 0 ईयर वारंटी पैकेज ऑफर कर रही है। इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 3 साल और ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी के रूप में 7 साल की वारंटी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Infinix Note 30 5G भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल का कैमरा, बाईपास चार्जिंग फीचर है खास
Honda Unicorn आज तक पर्ल इग्नीअस ब्लैक, इम्पीरियल रेड मैटेलिक और मेट एक्सिस ग्रे मैटेलिक कलर स्कीम में मिलती थी, लेकिन 2023 मॉडल के लिए Honda ने पर्ल सायरन ब्ल्यू कलर स्कीम भी जोड़ दी है। चलिए अब इस बाइक का इंजन देखते हैं। 2023 Honda Unicorn में एक 160cc, एअर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो फ्यूल इंजेक्टेड है। यह 7500 rpm पर 13.27 bhp और 5500 rpm पर 14.58 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स एक 5 स्पीड यूनिट है और इसमें किक व सेल्फ स्टार्टर लगे हैं।
2023 Honda Unicorn में डायमंड टाइप फ्रेम फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक द्वारा सस्पेंडेड है। ब्रेकिंग ड्यूटीज फ्रंट में एक 240mm डिस्क और रियर पर 130mm ड्रम द्वारा निभाई जाती है। इसमें ऑफर पर एक सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी है। Honda 18 इंच अलॉय व्हील्स यूज कर रही है, जो ट्यूबलैस टायर्स में रेप्ड हैं। आगे वाले का मेजर 80/100 है, जबकि पीछे वाले का साइज 100/90 है।
Honda Motorcycle and Scooter India में सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि Honda Unicorn अपनी अनपैरेलल्ड स्टाइल, डिजाइन, पॉवर और एडवांस्ड एर्गोनोमिक्स के साथ अपने सेगमेंट में लगातार ट्रेंड सेट कर रही है। नया OBD2 compliant PGM-FI इंजन इसे एक कदम आगे ले जाता है। यह ज्यादा एफिशिएंसी, सीमलैस पॉवर डिलीवरी और लेटेस्ट स्टैंडर्ड के काबिल बनाता है। रोमांच बढ़ाने के लिए नई Unicorn केप्टिवेटिंग पर्ल सायरन ब्ल्यू कलर में आती है। हम इस मोटरसाइकिल को हमारे बेशकीमती कस्टमर्स के लिए पेश करते हुए काफी एक्सटाइटेड हैं। हम उनकी एक्सट्राऑर्डिनरी जर्नी को Honda Unicorn के साथ आगे बढ़ते हुआ देखने के लिए बेकरार हैं।
होंडा कार्स इंडिया इस साल दूसरी बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही… Read More
SIP Calculator: 4,20,000 लाख का निवेश करके ₹ 65 लाख प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम… Read More
हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिलाओं (women) को सरकारी पेंशन मिलेगी, जिसकी घोषणा के लिए… Read More
एसयूवी कारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण SUVs कारों की बढ़ती… Read More
WhatsApp एक नई सुविधा ला रहा है जिसे 'चैट फिल्टर' कहा जाता है, जो उपयोगकर्ताओं… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च 2024 में अपनी नेक्सा रेंज की वाहनों पर भारी छूट… Read More