Hindi News 90
Notification

5 CNG कार जो देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज, कीमत भी 10 लाख से कम, लड़के-लड़कियां करते हैं खरीदने की जिद

Rakesh Kumar
5 Min Read
Maruti Suzuki S-Presso

CNG Cars : कार खरीदने से पहले हर आदमी कई बातें देखता है। उसे सबसे पहले अपनी पॉकेट चेक करनी पड़ती है यानी वह कितनी कीमत तक की कार को अफोर्ड कर पाएगा। इसके बाद वह कार को लेकर कुछ और चीजों का जांचना-परखना चाहता है। कार के फीचर, स्टाइल, परफोरमेंस जैसी कुछ कॉमन चीजें हैं, जिन पर सबकी नजर जाती है। हालांकि इन दिनों एक और पहलू पर गौर किया जाने लगा है, वो है कार का ईंधन। इनमें उसके पास पेट्रोल, डीजल, बैटरी और सीएनजी वाली कार के ऑप्शन रहते हैं। यूं तो सबकी अपनी-अपनी चोइस होती है, लेकिन आपको बता दें कि आजकल सीएनजी कारें भी औरों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ये युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। CNG का फुल फॉर्म है Compressed Natural Gas. इन कारों से पेट्रोल-डीजल की तुलना में काफी कम प्रदूषण होता है।

आज हम आपको 5 ऐसी CNG कारों की जानकारी दे रहे हैं जो 10 लाख रुपए से कम की होने के साथ शानदार माइलेज देती हैं।

यह भी पढ़ें : Sunroof की सुविधा वाली सबसे सस्ती कार बनी Tata Altroz, ये फीचर्स भी पहली बार जोड़े

Maruti Suzuki S-Presso CNG

यह सीएनजी कार दो ऑप्शन LXi और VXi में अवलेबल है। इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: (रसपेक्टिवली) 5.91 लाख और 6.11 लाख रुपए है। यह भारत में आने वाली सबसे सस्ती सीएनजी कारों में से एक है। इसमें एक 998cc का इंजन है, जो 55.2 bhp पॉवर और 82.1 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैटेड है। इस S-Presso CNG को ब्रैंड ने SUV के रूप में प्रोजेक्ट किया हुआ है। यह 32.73 km/kg का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki WagonR S-CNG

वैगन आर के सीएनजी अवतार को भारत में सबसे ज्यादा प्यारी कारों में से एक माना जाता है। इसे दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसके LXi वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपए और VXi वेरिएंट की 6.90 लाख रुपए है। इसमें 1.0 लीटर के-सीरीज इंजन है। यह टॉलबॉय हैचबैक 55.2 hp पॉवर और 82.1 Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करती है। इस कार का माइलेज 34.05 km/kg है।

Maruti Suzuki Celerio CNG

Celerio का CNG अवतार सिर्फ VXi वेरिएंट में ही अवलेबल है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपए है। अपने सिबलिंग Alto K10, WagonR और S-Presso की जैसे इसमें भी 1.0 लीटर 3 सिलेंडर इंजन है, जो सेम पॉवर और टॉर्क आउटपुट देता है। यह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से मैटेड है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी देखें तो यह 35.60 km/kg है।

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

S-Presso की जैसे Alto K10 CNG में सेम 998cc इंजन है, जो एक 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मैटेड रहता है। यह कार एक ही CNG वेरिएंट में उपलब्ध है। यह 55.2 hp की पॉवर और 82.1 Nm का पीक टॉर्क चर्न आउट करती है, जो S-Presso वाला ही आंकड़ा है। हालांकि अपने लाइट वेट के कारण यह कार उससे बेहतर माइलेज 33.85 km/kg देती है। कार की एक्स शोरूम कीमत 5.96 लाख रुपए है।

Tata Tiago iCNG

Tata Motors को CNG प्रोडक्शन रास आ गया है। वह CNG के रूप में 4 मॉडल पेश कर चुकी है। Tiago CNG 7 वेरिएंट्स में अवलेबल है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख से लेकर 8.11 लाख रुपए के बीच है। अंडर द हूड इसमें एक 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजन है। यह 71 hp पॉवर और 95 Nm पीक टॉर्क देता है। इस कार का माइलेज 26.49 km/kg है।

यह भी पढ़ें : Sachin Tendulkar का अब इस SUV पर आया दिल, कीमत एक फ्लैट के बराबर, 3.5 सैकंड में 100km/h की रफ्तार

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल