Hindi News 90
Notification

लंदन में मची Mahindra Electric Auto Rickshaw की धूम, BGT के होस्ट-जज ने लिया सवारी का आनंद, देखें

Rakesh Kumar
4 Min Read
Mahindra Electric Auto-Rickshaw

Mahindra Electric Auto Rickshaw : महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के फोर व्हीलर हमारे देश में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक विकल मार्केट में भी पैठ रखती है। जैसा कि आप जानते हैं कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 और बेटिस्टा जैसी इलेक्ट्रिक कारों और सुपरकार्स का प्रोडक्शन करती है। इसके साथ ही कंपनी आम लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा भी मैनुफैक्चर करती है। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूजर्स को अंतिम छोर तक जाने के लिए सुविधा और गतिशीलता मिलती है। खास बात ये है कि महिंद्रा का इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ग्रेट ब्रिटेन पहुंच गया है, जहां फेमस शो ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट (BGT) के जज उसकी सवारी कर रहे हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें BGT शो के तीन जज एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में नजर आ रहे हैं। तीनों जज ब्रुनो टोनिओली, एलेशा डिक्सन और अमंड होल्डेन एक नीले महिंद्रा इलेक्ट्रिक ट्रेयो थ्री व्हीलर रिक्शा में सवार हैं।

यह भी पढ़ें : सुपरहिट गाने पर लड़की का जोरदार डांस, आई लाइक-कमेंट्स की बहार, Video Viral, देखें…

वीडियो में जोड़ी नकली आवाज

इसके अलावा BGT शो को होस्ट करने वाले एंथनी मैक्पार्टलिन और डीक्लेन डोनेली मुंबई की काली-पीली टैक्सी से प्रेरित ब्लैक-यलो इलेक्ट्रिक रिक्शा में जा रहे हैं। BGT शो के जज व होस्ट इन इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठ लंदन पैलेडियम पहुंच रहे हैं, जहां ऑडिशन होना है। हालांकि वे जिस टुक-टुक/ऑटो रिक्शा में बैठे हैं उसे बैटरी से पॉवर मिलती है, लेकिन वीडियो में टुक-टुक के इंजन की नकली आवाज जोड़ी गई है।

बिल गेट्स ने भी की थी महिंद्रा के ई रिक्शा की सवारी

इसके अलावा कुछ दिनों पहले माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने पिछले दिनों भारत दौरे के दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें गेट्स महिंद्रा ट्रेयो इलेक्ट्रिक रिक्शा में सवार थे। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि भारत का आविष्कार करने का जुनून कभी खत्म नहीं होगा। मैं एक इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठा। यह 131 किलोमीटर (करीब 81 मील) तक चलने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। यह देखना प्रेरणादायक है कि महिंद्रा जैसी कंपनियां ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री को कार्बनमुक्त बनाने के लिए सहयोग कर रही है।

ये है ट्रेयो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा की कीमत

गौरतलब है कि भारत में ट्रेयो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख और 3.02 लाख रुपए है। इस इलेक्ट्रिक विकल से 42 एनएम टॉर्क और 8 केडब्ल्यू पॉवर जनरेट होती है, जिसका क्रेडिट लिथियम आयन बैटरी को जाता है। मैनुफैक्चरर के मुताबिक यह 50 पैसे प्रति किलोमीटर से भी कम रेट के हिसाब से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा महिंद्रा भारतीय बाजार में एक्सयूवी400 भी बेचती है, जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह एसयूवी मात्र 8.3 सैकंड में ही 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें : 799 रुपए में आपका हो जाएगा यह धाकड़ 5G स्मार्टफोन, यहां देखें अमेजन पर ऑफर्स की भरमार

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल