Hindi News 90
Notification

LIC ने लॉन्च की Dhan Vriddhi Policy, टैक्स में छूट के साथ मिलेंगे ये फायदे, छा जाएगी दिलों पर

Rakesh Kumar
4 Min Read
LIC Dhan Vriddhi Plan

LIC Dhan Vriddhi Policy : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हिंदुस्तानियों का घनिष्ठ मित्र है। वह कई सालों से हमारा साथ दे रहा है। LIC अपनी दमदार पॉलिसियों की बदौलत हमारे जीवन के दौरान और इसके बाद भी मददगार है। उसने शुक्रवार को एक नया इंश्योरेंस प्लान धन वृद्धि लॉन्च किया। यह प्लान 30 सितंबर तक ही लिया जा सकता है। इस पॉलिसी लेने वालों के लिए कई फायदे ऑफर किए गए हैं। पॉलिसी रिस्क कवर करती है, जो पॉलिसीहोल्डर द्वारा चुने गए प्रीमियम का मल्टीपल है। मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारी को गारंटीयुक्त सम एश्योर्ड और लॉयल्टी एडिशन मिलता है। ये खूबियां इस पॉलिसी को आकर्षक इनवेस्टमेंट ऑप्शन बनाती हैं। गारंटीयुक्त मैच्योरिटी सम एश्योर्ड बीमित व्यक्ति की एंट्री एज और भुगतान किए गए सिंगल प्रीमियम पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के लिए ऐसे करें अप्लाई, एक बार में पास हो जाएगा लोन, जाने स्टेप बाई स्टेप गाइड

LIC Dhan Vriddhi Eligibility (पात्रता)

– पॉलिसी लेने के समय न्यूनतम आयु : 8 साल (पूरे)
– पॉलिसी लेने के समय अधिकतम आयु : 50 साल (करीबी जन्मदिन)
– प्लान मैच्योरिटी पर अधिकतम उम्र : 60 साल

LIC Dhan Vriddhi Key Features

– न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड : 1,50,000 रुपए
– अधिकतम बेसिक सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं
– पॉलिसी की अवधि : 10 साल
– न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम : 30000 हजार रुपए

LIC Dhan Vriddhi में पॉलिसीहोल्डर और नॉमिनी को मिलेंगे ये फायदे

– पॉलिसी के परिपक्व होने पर गारंटीड मैच्योरिटी सम एश्योर्ड और लॉयल्टी एडिशंस।
– सिंगल प्रीमियम भुगतान पर डेथ बेनेफिट 5 गुना। पॉलिसीधारी के निधन पर नॉमिनी को मिलेगा।
– मैच्योरिटी पर LIC के नियमों के हिसाब से लॉयल्टी एडिशंस के लिए एलिजिबिलिटी।
– एक साल के बाद पॉलिसी पर लोन सुविधा उपलब्ध है।
– पॉलिसी कैंसिल करने के लिए 15 दिन के लुक इन पीरियड की इजाजत है, जिसमें स्टाम्प ड्यूटी और मेडिकल खर्चे अगर हुए हो, तो इन्हें काटकर सिंगल प्रीमियम का रिफंड हो जाता है।
– एक साल पूरा होने के बाद प्रीमियम अमाउंट की 90 प्रतिशत सरेंडर वैल्यू लागू है।
– भुगतान किए गए प्रीमियम के लिए सेक्शन 80(सी) के तहत और मैच्योरिटी अमाउंट के लिए सेक्शन 10 (10डी) के तहत टैक्स में छूट का प्रावधान है।

ऐसे काम करता है LIC Dhan Vriddhi Plan

जीवन वृद्धि में एक वार्षिक बेसिस पर एक सिंगल प्रीमियम पेमेंट जरूरी है। पॉलिसी में 10 साल की निश्चित अवधि है। यह पॉलिसी एक साल बाद लोन और सरेंडर बेनेफिट के लिए फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करती है। पॉलिसीहोल्डर की असमय मृत्यु होने पर नॉमिनी को डेथ बेनेफिट मिलता है, जो बेसिक सिंगल प्रीमियम से 5 गुना ज्यादा होता है। मैच्योरिटी के समय पॉलिसीहोल्डर के जीवित रहने पर वह गारंटीड मैच्योरिटी सम एश्योर्ड और लॉयल्टी एडिशंस का हकदार होता है।

LIC Dhan Vriddhi Premium Payment

प्रीमियम या कंट्रीब्यूशन 1000 रुपए के मल्टीपल (गुणज) में सिंगल प्रीमियम के रूप में सालाना भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जानिए जीवन बीमा (LIC Policy )के लाभ और हानि के बारे में ,पढ़े पूरा विवरण

 

Share This Article
International Women’s Day 2024: 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट, पत्नी और बहन को दें गिफ्ट Kawasaki का बिग डिस्काउंट ऑफर! Ninja 400 पर मिल रही 35,000 की तगड़ी छूट बस खरीदो, लगाओं, 360 डिंग्री रखेंगे चोर पर नजर, ये 10 बेस्ट वायरलेस CCTV कैमरे कड़ाके की ठंड में गर्म रखेगी ये कंबल, ये हैं 8 बेहतरीन ऑप्शन धरती की तरफ बढ़ रहा 470 फीट का एस्ट्रॉयड, जानिए पूरी डिटेल